रकुल प्रीत से लेकर जाह्नवी कपूर तक, शाहिद-कृति की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

KNEWS DESK – शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया आज 9 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गयी| जहां रकुल प्रीत, जाह्नवी कपूर, नूपुर सेनन और ईशान खट्टर समेत कई सितारों ने शिरकत की|

Pics: Shahid Kapoor, Mira Rajput, Kriti Sanon Arrive For 'Teri Baaton Mein  Aisa Uljha Jiya' Screening

 

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ आज रिलीज हो गयी है| फिल्म में शाहिद और कृति पहली बार एक साथ नजर आयेंगे| फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं| रिलीज से पहले गुरुवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी| जहां जैकी भगनानी, रकुल प्रीत, नूपुर सेनन और ईशान खट्टर जैसे कई सितारे नजर आये हैं|

ब्लैक ऑउटफिट में नजर आये शाहिद 

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की स्क्रीनिंग में शाहिद कपूर ऑल ब्लैक में नजर आये हैं| एक्टर का लुक काफी शानदार लग रहा था|

https://www.instagram.com/reel/C3Fyr1eRFqP/

बहन नूपुर संग दिखीं कृति 

अपनी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की स्क्रीनिंग में बहन नूपुर साथ कृति सेनन नजर आईं| जहां एक्ट्रेस ने लेदर जीन्स के साथ स्टाइलिश शॉर्ट टॉप पहना हुआ है| वहीं एक्ट्रेस की बहन प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं हैं| दोनों की बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

https://www.instagram.com/reel/C3F2Y3uvg8D/

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा भी आईं नजर 

अपने पति को सपोर्ट करने के लिए मीरा राजपूत भी स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची| इस दौरान वो व्हाइट टॉप के साथ डेनिम की जींस पहने दिखीं|

https://www.instagram.com/reel/C3F4wocvfXT/

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी 

शादी की खबरों के बीच जैकी भगनानी और रकुल प्रीत भी फिल्म की स्क्रीनिंग में स्पॉट हुए हैं| स्क्रीनिंग के दौरान रकुल येलो ड्रेस में नजर आईं हैं तो वहीं जैकी ब्लैक ऑउटफिट में दिखे| दोनों ने साथ में पोज भी दिए|

https://www.instagram.com/reel/C3F1ZyCvyxJ/

ईशान कट्टर, जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के पिता समेत कई एनी सितारे भी नजर आये|

 यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार पेश होगा पेपरलेस डिजिटल बजट, देखें ये तस्वीर…

About Post Author