नयनतारा, कार्तिक आर्यन से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, सेलेब्स ने दी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को शादी की बधाई

KNEWS DESK – रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने बीते दिन 21 फ़रवरी को फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी कर ली है| कपल लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा था| शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे| रकुल और जैकी की शादी की फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है| वहीं कपल को बॉलीवुड के कई सितारों ने शादी की शुभकामनायें दी हैं| जिसमें नयनतारा से लेकर मलाइका अरोड़ा तक का नाम शामिल है|

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: Floral pastel lehenga to kundan  jewelry and fancy diamond ring, decoding couple's look | PINKVILLA

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी 

बॉलीवुड के फेमस कपल रकुल और जैकी ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की| कपल की शादी में फैमिली, फ्रेंड्स और बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे| वहीं कपल ने शादी की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| जिसपर फैन्स दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं| वहीं अब बॉलीवुड के सितारे भी कपल को शादी ही बधाई दे रहे हैं| कपल के फोटोज पर मृणाल ठाकुर, सामंथा रुथ प्रभु से लेकर मलाइका अरोड़ा , कार्तिक आर्यन तक ने शादी की बधाइयाँ दी हैं|

इन स्टार्स ने दी बधाई 

कपल ने शादी के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| कपल की फोटो देखते ही देखते वायरल हो गयी| वहीं उनके पोस्ट पर फैन्स ने लेकर सेलेब्स ने जमकर कमेंट्स किये है और उन्हें नए जीवन के लिए बधाइयाँ दी हैं| एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने पोस्ट पर लिखा सबसे खूबसूरत 3 दिन| वहीं सोनल चौहान ने लिखा आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई हो| सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा आप लोगों को बधाई हो| मलाइका अरोड़ा ने भी कपल को बधाई दी|

 

 

इनके आलावा कार्तिक आर्यन, मौनी रॉय, नयनतारा, वाणी कपूर, स्मृति खन्ना, काजल अग्रवाल, परिणीति चोपड़ा, रितेश देशमुख समेत कई सितारों ने बधाई दी|

दो रीति-रिवाजों से की शादी 

कपल ने शादी थोड़ा अलग अंदाज़ में की| रकुल जैकी ने एक नहीं दो रीति-रिवाजों से शादी की| कपल ने पहले  पंजाबी और फिर सिन्धी रीती-रिवाजों से शादी की| रकुल पंजाबी हैं तो कपल ने शादी ‘आनंद कारज’ रीती-रिवाजों से की| वहीं जैकी सिंधी हैं तो कपल ने शादी सिन्धी रीती-रिवाजों से भी की|

यह भी पढ़ें – अनुराग डोभाल ने पोस्ट शेयर कर मुनव्वर फारुकी पर कसा तंज, कहा- ‘लड़कियों को बदनाम…’

About Post Author