मनीषा कोइराला से लेकर अदिति रॉय हैदरी तक, हीरामंडी की सक्सेस पार्टी में स्टारकास्ट ने ढाया कहर

KNEWS DESK – संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी की चारों तरफ चर्चा हो रही है| सभी सीरीज को खूब पसंद कर रहे हैं| हीरामंडी की सक्सेस पार्टी रखी गयी| इस शाम को नाम दिया गया जश्न ए हीरामंडी| जहां सीरीज की स्टारकास्ट ने अपने लुक से महफ़िल में हुस्न का जलवा भिखेरा|

मल्लिका जान पर फिदा हुआ जमाना

हीरामंडी में मल्लिकाजान का किरदार निभाने वाली मनीषा कोइराला भी सीरीज की सक्से पार्टी में शामिल हुईं| एक्ट्रेस ने इवेंट में पीले कलर का सूट पहना था| एक्ट्रेस की एंट्री काफी शानदार थी|

'हीरामंडी' की लज्जो

सीरीज में ऋचा चड्ढा ने लज्जो का किरादर निभाया है| ऐसा किरदार जिसे देखकर लोग देवदास को भी भूल जाये| अब सक्से पार्टी में प्रेग्नेंट होने के बाद वो शामिल हुईं| ऋचा बेहद सिंपल अवतार में नजर आईं|

आलमजेब उर्फ शर्मिल सहगल

शर्मिन सहगल रिश्ते में संजय लीला भंसाली की भतीजी लगती हैं| उन्होंने ‘हीरामंडी’ में आलम जेब का किरदार निभाया जो कि मनीषा कोइराला की बेटी का रोल था|

'हीरामंडी' के नवाबों से भी मिलिए

हीरामंडी में शेखर सुमन और अध्ययन सुमन दोनों ने काम किया है| सीरिज में बाप बेटे की जोड़ी ने नवाब का किरदार निभाया है|

'हीरामंडी' के कर्ता-धर्ता

संजय लीला भंसाली लम्बे समय से हीरामंडी पर काम कर रहे थे| ये डायरेक्टर का ड्रीम प्रोजेक्ट था| जिसमें उन्होंने काफी सोच विचार करके कास्टिंग की|

14 साल फरदीन खान को लाए भंसाली

हीरामंडी से फरदीन खान ने 14 साल बाद कमबैक किया है| सीरीज में उनका नवाब का रोल था जिसे एक्टर ने बखूबी निभाया है|

काले लिबास में 'हीरामंडी' की फरीदन

सोनाक्षी सिन्हा ने हीरामंडी में फरीदन का किरदार निभाया है| एक्ट्रेस का किरदार अहम भूमिकाओं में से एक है| जो सीधे मल्लिका जान से पंगा लेती है| सोनाक्षी सक्सेस पार्टी में ब्लैक कलर के सूट में नजर आईं हैं| जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं|

'हीरामंडी' की बेबो जान

‘हीरामंडी’ में अदिति रॉय हैदरी की एक्टिंग को खूब खूब प्यार मिला है| उन्होंने सीरीज में बेबो जान का रोल प्ले किया जो कि मल्लिका जान की दूसरी बेटी का किरदार है| अब सक्सेस पार्टी में यूं पिंक सूट में वह नजर आईं|

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: 13 मई को 9 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की इन सीटों पर होगा मतदान, देखें लिस्ट…

About Post Author