किरण राव से लेकर मुनमुन दत्ता तक मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें सेलेब्स के लुक

KNEWS DESK – बॉलीवुड सेलिब्रिटी अनुप्रिया गोयनका, अनिल कपूर, आदित्य पंचोली, जरीना वहाब और गुलशन ग्रोवर को गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। आपको सेलेब्स के लुक दिखाते हैं

अनिल कपूर ने पूरी तरह से ब्लैक लुक चुना, जिसमें डेनिम जैकेट, टी-शर्ट और जींस शामिल थी। उन्होंने अपने लुक को शेड्स और शूज से पूरा किया। अनिल को हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म “एनिमल” में दिखाया गया था।

लापता लेडीज की डायरेक्टर किरण राव को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है| किरण बेहद सिंपल अवतार में नजर आई हैं|

अनुप्रिया गोयनका ने स्नीकर्स के साथ व्हाइट प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट पहना था। अनुप्रिया ने हाल ही में ओनी सेन के निर्देशित “असुर टू” में अभिनय किया गया था। इस सीरीज में अरशद वारसी, बरुन सोबती, रिधि डोगरा, अमेय वाघ और अभिषेक चौहान भी अहम भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें – कल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पावन पर्व, भक्तों की संख्या को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

About Post Author