‘मर्डर मुबारक’ का पहला गाना ‘याद आवे’ हुआ रिलीज, सारा अली खान- विजय वर्मा के बीच दिखे इमोशनल पल

KNEWS DESK- सारा अली खान और विजय वर्मा की अपकमिंग फिल्म मर्डर मुबारक को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं| होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था| वहीं अब फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने मर्डर मुबारक का पहला गाना याद आवे रिलीज किया है|

मर्डर मुबारक का गाना याद आवे देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं| सॉन्ग में सारा अली खान और विजय वर्मा के बीच इमोशनल पल दिखाए गये हैं| इस गाने को सिमरन चौधरी, सचिन जिगर और वरुण जैन ने अपनी आवाज दी है| प्रिय सरैया ने सॉन्ग के बोल लिखे हैं| वहीं सचिन-जिगर द्वारा गाने को म्यूजिक दिया गया है| इस सॉन्ग को काफी पसंद किया जा रहा है| कुछ ही देर पहले आए इस गाने पर कई लाइक्स और व्यूज आ गए हैं| लोग लगातार वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं|

 

बता दें कि हॉरर कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म मर्डर मुबारक का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है और इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है| फिल्म में सारा अली खान, विजय वर्मा के अलावा करिश्मा कपूर, पंकज त्रिपाठी, संजय कपूर, टिस्का चोपड़ा और सुहैल नैय्यर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे|

About Post Author