‘गेम चेंजर’ का पहला गाना ‘जरागांडी’ हुआ रिलीज, रामचरण और कियारा आडवाणी की दिखी शानदार केमिस्ट्री

KNEWS DESK- साउथ सुपरस्टार रामचरण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं| इस मौके पर एक्टर के फैंस को एक बड़ा गिफ्ट मिला है| बता दें कि रामचरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर का पहला सॉन्ग ‘जरागांडी’ मेकर्स ने आज रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर फैंस फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं|

रामचरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर का पहला सॉन्ग ‘जरागांडी’ तेलुगु भाषा में सामने आया है| फिल्म के डायरेक्टर शंकर हैं| सॉन्ग ‘जरागांडी’ में मेकर्स ने कुछ BTS सीन भी दर्शाए हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं| पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी और सुनिधि चौहान ने ‘जरागांडी’ सॉन्ग को अपनी आवाज दी है| फिल्म गेम चेंजर के गाने को म्यूजिक डायरेक्टर थमन एस ने कंपोज किया है और इसकी कोरियोग्राफी प्रभु देवा द्वारा की गई है|

राम चरण के लिए कियारा आडवाणी तैयार | cinejosh.com

एक्टर रामचरण को उनके जन्मदिन के अवसर पर आम से लेकर सेलेब्स तक लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं| वहीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने एक्टर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया| एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि हैप्पी बर्थडे मेरे डियरेस्ट RC! ये रहा हमारा मेगा मास ब्लास्ट… जश्न की तैयारी करते हैं|

About Post Author