पहले चले थप्पड़, फिर हुई बाल खिंचाई, नोरा फतेही का रोर के सेट पर हुआ था गंदा वाला झगड़ा

KNEWS DESK – बॉलीवुड से हमेशा कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है| बॉलीवुड में स्टार्स की दोस्ती की कहानियां तो फेमस है ही साथ में ही स्टार्स की तनातनी भी कुछ कम नहीं है| क्या आपने कभी दो सेलेब्स के बीच मारपीट की खबर सुनी है, अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी खबर बतायेंगे जिसे पढ़कर आप हैरान हों जायेंगे |

दिलबर गर्ल यानी नोरा फतेही का झगड़ा 

बॉलीवुड के सितारों की दोस्ती की मिसाल अक्सर दी जाती है, लेकिन उनके झगड़ों के किस्से भी कुछ कम नहीं हैं| करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के झगड़े से लेकर सनी देओल और अनिल कपूर की तनातनी सुर्खियों में रह चुकी है| आज हम आपको बॉलीवुड की दिलबर गर्ल यानी नोरा फतेही के गंदे वाले झगड़े से रूबरू करा रहे हैं| इस झगड़े में पहले थप्पड़ों की बारिश हुई थी| उसके बाद बाल खींचे गए और उसके बाद तो तगड़ी मारपीट शुरू हो गई थी|

रोर के सेट पर हुआ था गंदा वाला झगड़ा

नोरा फतेही ने अपने एक झगड़े का खुलासा नेशनल टीवी पर किया था| उन्होंने बताया था कि वह जब अपनी डेब्यू फिल्म रोर कर रही थीं, उस दौरान को-स्टार से उनका गंदा वाला झगड़ा हुआ था| एक्ट्रेस ने बताया था कि रोर के सेट पर एक को-स्टार लगातार उनके साथ बदतमीजी कर रहा था| इससे नोरा बुरी तरह भड़क गईं| उन्होंने एक्टर को करारा थप्पड़ जड़ दिया| इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी|

कपिल शर्मा के शो में सुनाया था किस्सा

कपिल शर्मा के शो में नोरा फतेही ने किस्सा सुनाया था, जिसके बारे में जानकर कपिल शर्मा और आयुष्मान खुराना दोनों हैरान रह गए थे| नोरा ने बताया था कि एक को-स्टार था| वह मेरे साथ लगातार बदतमीजी कर रहा था| मुझे गुस्सा आया तो मैंने उसे थप्पड़ मार दिया| जवाब में उसने भी कई थप्पड़ जड़ दिए| जब मैंने दोबारा थप्पड़ मारा तो वह मेरे बाल खींचने लगा| इसके बाद मैंने भी उसके बाल खींच दिए| इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा बढ़ता चला गया|

महाठग सुकेश की वजह से चर्चा में रहीं नोरा

अपने डांस नंबर्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली नोरा फतेही कुछ समय से महाठग सुकेश चंद्रशेखर केस को लेकर सुर्खियों में रहीं| सुकेश ने नोरा पर आरोप लगाया था कि वह उनके पीछे पड़ी हैं| नोरा ने महाठग के आरोपों को खारिज कर दिया था|