महिला ने कराया प्रेग्नेंसी फोटोशूट, थीम रखी अंतिम संस्कार, अजीबो-गरीब पोस्ट हुआ वायरल

KNEWS DESK- अब फोटोशूट्स का क्रेज तो लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है| लोग इसके लिए तरह तरह की थीम भी रखने लगे हैं| कुछ लोग तो अगल करने के चक्कर में ट्रोलिंग के जाल में जाते हैं| हाल ही में एक महिला ने अपना प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया| आप सोच रहे होंगे कि इसमें तो खुशी से जुड़ी कोई थीम होगी लेकिन आपको बता दें कि उसके फोटोशूट की थीम ‘अंतिम संस्कार’ थी|

इस तरह के आजेबोगारीब थीम के चलते अब इस महिला को बहुत ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है| आपको बता दें कि अमेरिका की रहने वाली 23 साल की चेरिडन लॉग्सडन ने हाल में अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना दी है|  इस दौरान वो काले रंग के शोक वाले कपड़ों में नजर आईं| उन्होंने कहा, बच्चे न होने के लिए R.I.P! मतलब ये कि अब उन्हें बच्चा होने वाला है| बच्चा न होने वाली समस्या खत्म हो गई है| उसी के लिए R.I.P लिखा है| लॉग्सडन जल्द ही अपना ग्रेजुएशन कम्प्लीट करने वाली हैं| वो एक खास फोटोशूट करवाना चाहती थीं|

महिला ने कराया प्रेग्नेंसी फोटोशूट (तस्वीर- फेसबुक)

उन्होंने अपने फेसबुक पर बताया कि वह मां बनने वाली हैं| फोटोज में वो आंसू पोंछती हुए भी दिखीं| उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, मजाक से परे, मैं अपने जीवन में इस नए चैप्टर को शुरू करने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं! अभी भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा है लेकिन ये सच है| उनकी ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है|  इसे 14,000 से अधिक लोगों ने लाइक किया| इस पोस्ट पर सभी लोग कई कमेन्ट भी कर रहे हैं|

लॉग्सडन ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि मैं एक अलग तरह के फोटोशूट के साथ आई हूं| उनके पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ये क्यूट है और काफी अजीब भी|एक अन्य यूजर ने कहा, ये बहुत क्यूट है| बधाई हो| लॉग्सडन आगामी माह के शुरुआत में परिवार और दोस्तों के साथ अपनी जेंडर रिवील सेरेमनी का जश्न मनाएंगी|

About Post Author