Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर में छाई ’12वीं फेल’, आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, जानिए पूरी विनर लिस्ट

KNEWS DESK –  गुजरात के गांधी नगर में रविवार को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ है| इस बार करण जौहर और मनीष पौल ने शो होस्ट किया| वहीं वरुण धवन, जान्हवी कपूर और करीना कपूर खान जैसी कई सेलेब्स ने अपने परफॉर्मेंस से समा बांध दिया| इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड जितने वालों की पूरी लिस्ट के बारे में आपको बताते हैं|

Filmfare Awards 2024: Animal, 12th Fail dominate 69th Filmfare Awards, see  full winners list here – India TV

रणबीर कपूर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का आता है| एनिमल में उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए रणबीर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला| एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था|

आलिया को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

वहीं आलिया भट्ट ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया|

बेस्ट डायरेक्टर

वहीं इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में 12वीं फेल छाई रही| इस कल्ट फिल्म के लिए विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया|

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘डंकी’ में विक्की कौशल के रोल के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का अवॉर्ड मिला है|

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल

शबाना आजमी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फीमेल का 69वें फिल्मफेयर में अवार्ड मिला|

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर 

वहीं ‘धक धक’ के लिए तरुण धुधेजा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है|

बेस्ट डेब्यू फीमेल-मेल

फर्रे एक्ट्रेस अलीजेह अग्निहोत्री को बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला तो वहीं ‘फराज’ के लिए आदित्य रावल  मिने बेस्ट डेब्यू मेल का खिताब जीता|

लाइफ टाइम अचीवमेंट

वहीं इस बार डॉयरेक्टर डेविड धवन को लाइफ टाइम अचीवमेंट के अवॉर्ड से नावाजा गया| हिंदी सिनेमा पर उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है| उन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों को खूब एंटरटेन किया है|

बेस्ट एक्ट्रेस क्रटिक्स 

‘मिसेस चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस क्रटिक्स का अवॉर्ड मिला|

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल

‘एनिमल’ का सुपरहिट गाना ‘अर्जन वैली’ के लिए भूपिंदर बब्बल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार दिया गया|

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल

वहीं शिल्पा राव को बेस्ट ‘बेशर्म रंग’ के लिए बेस्ट प्लेबैक गायिका का अवॉर्ड मिला|

बेस्ट संगीत एल्बम अवॉर्ड – (एनिमल) प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल

बेस्ट लिरिक्स अवॉर्ड – अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा)

बेस्ट स्क्रीन प्ले– विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

सर्वश्रेष्ठ कहानी – अमित राय (ओएमजी 2 ) और ‘जोरम’ (देवाशीष मखीजा)

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स- विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स- (शेफाली शाह)

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स- देवाशीष मखीजा (जोरम)

यह भी पढ़ें – राजस्थान: भ्रष्टाचारी सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ होगा एक्शन, अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से किया जाएगा ध्वस्तराजस्थान: भ्रष्टाचारी सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ होगा एक्शन, अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से किया जाएगा ध्वस्त

About Post Author