शाहिद-कृति की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर फैन्स ने शेयर किया रिएक्शन, बताया कैसी लगी फिल्म

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और शाहिद कपूर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ आज 9 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म में शाहिद और कृति पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे| फैन्स दोनों की केमिस्ट्री को लेकर काफी एक्साइटेड थे| वहीं अब फिल्म देखने के बाद फैन्स ने एक्स पर अपने रिव्यू देना शुरू कर दिया है| आपको बताते हैं फैन्स को फिल्म कैसी लगी|

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर ने दो सालों बाद ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ से कमबैक किया है| फिल्म में एक्टर कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे| फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड थे| वहीं अब फिल्म रिलीज हो गयी है| फिल्म में रोबोट और इंसान के बीच एक अनोखी प्रेम कहानी को दिखाया गया है| जिसे देखने के बाद अब फैन्स ने अपने रिएक्शन शेयर करना शुरू कर दिया है|

फैन्स ने शेयर किया रिएक्शन 

एक यूजर ने एक्स पर लिखा- तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक बहुत अच्छी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है | फिल्म आसानी से 150 करोड़ कमा लेगी| शाहिद कपूर सच में हीरा है वहीं कृति ने भी फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है|

एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- वन वर्ड रिव्यू ‘एंटरटेनिंग’ जिसके साथ फिल्म को 4 स्टार रेटिंग भी दी है| तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया एक मजेदार राम कॉम है| जिसमें प्यार के चार्म के साथ दिमाग, और प्यार से भरे किरदार के साथ ही फिल्म की स्टोरी लाइन अच्छी है|

 

वहीं एक और यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा है कि मैं फिल्म को देखने के लिए लोगों से ज़रूर कहूँगा| फिल्म बाहर एक दिन पहले ही रिलीज हो चुकी है और बहुत ही शानदार फिल्म है| कृति और शाहिद ने फिल्म में बहुत की शानदार एक्टिंग की है| मैं इससे पहले थिएटर में इतना ज्यादा कभी नहीं हंसी|

शाहिद और कृति की फिल्म  

फिल्म को लेकर फैन्स ने सकारात्मक प्रतिक्रिया शेयर की है| तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने वाकई फैन्स का जिया जीत लिया है| फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है|

यह भी पढ़ें – सीएम धामी ने बुलाई शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक, उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

About Post Author