सलमान खान का बदला अंदाज देख परेशान हुए फैंस, कम वजन और थके चेहरे पर उठे सवाल

KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हालिया तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता का बदला हुआ अंदाज देखकर कई फैंस हैरान रह गए और उन्होंने भाईजान की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी।

सलमान खान शुक्रवार को मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान वह ग्रे शर्ट, जींस और कैप पहने नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम में एसआरए के नए डाटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर का उद्घाटन किया और कई लाभार्थियों को घरों की चाबियां भी सौंपीं।

वायरल तस्वीरों में दिखा बदला अंदाज

इवेंट से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में सलमान खान पहले के मुकाबले थोड़े अलग नजर आए। फैंस ने नोटिस किया कि उनका वजन कुछ कम लग रहा है और चेहरा भी पहले की तुलना में ज्यादा थका हुआ दिखाई दे रहा है।

सलमान खान को हमेशा अपनी फिटनेस और दमदार बॉडी के लिए जाना जाता है। ऐसे में उनके बदले हुए लुक को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपनी चिंता जाहिर की।

सोशल मीडिया पर फैंस ने पूछे सवाल

सलमान की तस्वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट कर उनकी सेहत को लेकर सवाल उठाए। कुछ फैंस ने पूछा कि क्या अभिनेता किसी फिल्म के किरदार के लिए अपना लुक बदल रहे हैं या फिर वह किसी स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं।

वहीं, कई लोगों ने सलमान के लिए चिंता जताते हुए लिखा कि वह पहले से काफी कमजोर और थके हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभिनेता की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिल्मों में व्यस्त हैं सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में कैमियो रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं, जिसका निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पैडिपल्ली कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी।

इसके अलावा सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि’ भी रिलीज के इंतजार में है। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जिसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *