परिणीति-राघव के वेडिंग सॉन्ग ‘ओ पिया’ का एक्सटेंडेड वर्जन हुआ रिलीज, सामने आई शादी की इनसाइड झलकियां

KNEWS DESK – परिणीति चोपड़ा ने साल 2023 में आप नेता राघव चड्डा संग उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी| कपल ने  प्राइवेट सेरेमनी में पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की थी| कपल की शादी काफी चर्चा में रही थी| शादी में परिणीति ने पति के लिए ‘ओ पिया’ गाना गया था जिसका अब एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज हो गया है| गाने में एक्ट्रेस की शादी की कुछ इनसाइड झलकियां भी सामने आई हैं|

Parineeti Chopra Photos:देखें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिसेप्शन की  फोटोSee photo of Parineeti Chopra and Raghav Chadha's reception

‘ओ पिया’ का एक्सटेंडेड वर्जन हुआ रिलीज 

अब परिणीति चोपड़ा के इस म्यूजिक वीडियो ‘ओ पिया’ का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज हो गया है| 3 मिनट 53 सेकेंड का ये म्यूजिक वीडियो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की अनसीन लम्हों की झलकियां पेश करता है| गाने में परिणीति-राघव की हल्दी, मेहंदी, संगीत, बैचलर पार्टी और शादी के खास पलों को हाईलाइट किया गया है|

परिणीति-राघव का मेहंदी लुक हुआ रिवील

‘ओ पिया’ के एक्सटेंडेड वर्जन में परिणीति-राघव के वेडिंग डेस्टिनेशन के आउटडोर व्यू से लेकर डेकोरेशन तक को दिखाया गया है| इसके अलावा सॉन्ग में परिणीति की मेहंदी सेरेमनी का लुक भी रिवील हो गया है| परिणीति ने अपनी मेहंदी के लिए ग्रीन लहरिया सूट पहना था और इसके साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स पेयर की थीं जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

राघव ने अपने हाथों से एक्ट्रेस को खिलाया खाना 

गाने ‘ओ पिया’ में परिणीति को मेहंदी लगवाते देखा जा सकता है तो वहीं राघव चड्ढा अपने हाथों से अपनी दुल्हनिया को खाना खिलाते नजर आए| इस गाने में कपल के संगीत सेरेमनी की क्लिप्स भी जोड़ी गई हैं जिसमें राघव-परिणीति अपनी पूरी फैमिली के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं|

यह भी पढ़ें – जूही चावला ने पति के बर्थडे पर बनवाया स्पेशल केक, फोटो शेयर कर जय मेहता के लिए लिखा खास कैप्शन

About Post Author