आदित्य नारायण के कॉन्सर्ट विवाद पर इवेंट मैनेजर ने किया रिएक्ट, सिंगर के आग बबूला होने की वजह का किया खुलासा

KNEWS DESK- लाइव कॉन्सर्ट के दौरान फैन के साथ बदसलूकी करने के मामले को लेकर आदित्य नारायण लगातार चर्चा में बने हुए हैं| ये मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है| आम से लेकर सेलेब्स तक ने सिंगर के इस अभद्र बर्ताव की आलोचना की है| वहीं अब इस मामले पर कॉन्सर्ट के इवेंट मैनेजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है|

इवेंट मैनेजर ने कहा कि आदित्य नारायण जिन लड़कों पर भड़के थे, वो बार- बार उन्हें परेशान कर रहे थे| फिर सिंगर को गुस्सा आ गया और उन्होंने उनके साथ बदसलूकी कर दी| उन्होंने बताया कि वो लड़का कॉलेज का नहीं था, कहीं बाहर से आया था| वो लगातार सिंगर के पैर खींच रहा था और परेशान कर रहा था| उस लड़के ने कई बार अपना फोन आदित्य के पैरों पर मारा था|

कॉन्सर्ट के दौरान गायक आदित्य नारायण ने फैन को माइक से मारा, फोन फेंक दिया | ओनमनोरमा

इवेंट मैनेजर ने बताया कि इसके बाद आदित्य नारायण आग बबूला हो गए और उन्होंने ऐसा किया| इस घटना के बाद शो दो घंटे तक अच्छे से चला| अगर वो लड़का सही होता तो सामने आता|

इवेंट मैनेजर ने आगे कहा कि दर्शन रावल ने ऐसे कॉलेज इवेंट करना बंद कर दिया है| क्योंकि ऐसा हर शहर में होता रहता है| लोग इसके पीछे का सच नहीं जानते बस एक तरफ की कहानी देख पाते हैं| वो लड़का लगातार सिंगर को मार रहा था, पैर खींच रहा था, ऐसे में अगर वो गिर जाते फिर… अगर वो लड़का सही होता तो सामने आता और कॉलेज अथॉरिटी को सच्चाई बताता|

यह भी पढ़ें… फैन के साथ बदसलूकी करने पर मुनव्वर फारुकी ने आदित्य नारायण का उड़ाया मजाक, कहा- ‘पापा कहते हैं, बदनाम करेगा…’

यह भी पढ़ें… लाइव कॉन्सर्ट में आग बबूला हुए आदित्य नारायण, फैन को मारा माइक, फेंका फोन, अब यूजर्स कर रहे जमकर ट्रोल

About Post Author