लाइव कॉन्सर्ट में आग बबूला हुए आदित्य नारायण, फैन को मारा माइक, फेंका फोन, अब यूजर्स कर रहे जमकर ट्रोल

KNEWS DESK- बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| वीडियो में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर आग बबूला होते नजर आए हैं, उन्होंने एक फैन के हाथ पर माइक मारा फिर उसका फोन छीनकर दूर फेंक दिया| आदित्य का ये बर्ताव फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, अब यूजर्स सिंगर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं|

वायरल हो रहे वीडियो में आदित्य नारायण एक कॉन्सर्ट में गाना गाते नजर आ रहे हैं| गाते- गाते अचानक से वो एक फैन के पास गए और उसके हाथ पर जोर से माइक मारा| फिर उसका फोन छीना| यही नहीं सिंगर ने फैन का फोन छीनकर दूर फेंक दिया| इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिली है कि आखिर आदित्य ने ऐसा किया क्यों ?…लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को सिंगर का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया|

आदित्य नारायण के वीडियो पर यूजर्स कमेंट के जरिये जमकर उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं| एक यूजर ने लिखा कि इसे पता नहीं किस बात का घमंड है| बेचारे का फोन फेंक दिया| दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत गंदा बर्ताव| वहीं किसी अन्य यूजर ने कमेंट किया- फ्लॉप आर्टिस्ट| इसी तरह और यूजर्स भी वीडियो पर रिएक्ट कर आदित्य नारायण के बर्ताव को गलत बता रहे हैं|

About Post Author