जन्नत जुबैर के घर ईद का सेलिब्रेशन हुआ शुरू, एक्ट्रेस ने शेयर की झलक

KNEWS DESK – रमजान के पवित्र महीने के आखिरी में ईद-उल-फितर का जश्न मनाया जाता है, जिसे दुनियाभर में मौजूद मुस्लिम लोग बड़े ही धूमधाम से मानते हैं| बॉलीवुड से लेकर टीवी के सितारे भी बड़े धूमधाम से ईद का त्यौहार मानते हैं| वहीं टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के घर ईद की तैयारी शुरू हो गयी हैं| जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है|

Jannat Zubair के घर शुरू हुआ ईद-उल-फितर का जश्न, एक्ट्रेस ने शेयर की  सेलिब्रेशन की तस्वीरें - Eid ul Fitr celebration started at Jannat Zubair  house the actress shared pictures of the

जन्नत जुबैर ने शेयर की तस्वीरें 

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है जिसमें वो पूरे परिवार के साथ मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं| जन्नत जुबैर के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड रीम शेख भी दिखाई दे रही हैं| उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई है|

https://www.instagram.com/p/C5kvnOxMV4z/

जन्नत जुबैर का लुक 

जन्नत इस खास मौके पर पिंक कलर के सूट में नजर आ रही हैं। साथ ही इसमें उनका बेहद सिंपल अंदाज देखने को मिल रहा है। पूरे परिवार के साथ जन्नत काफी खुश लग रही हैं। तो वहीं, रीम रेड कलर के कुर्ते में नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें – राजस्थान: RMSC की प्रबंध निदेशक ने किया गांधीनगर PHC का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

About Post Author