Dussehra 2023: बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने फैंस को दी दशहरे की बधाई, अनुपम खेर से लेकर आलिया भट्ट ने शेयर किया खास पोस्ट

KNEWS DESK- दुनियाभर में आज दशहरे की धूम है। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक कई सेलेब्स इस पर्व को मना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दशहरे के पर्व की शुभकामनाएं दीं|

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर त्यौहार के मौके पर रेड साड़ी पहने अपनी एक तस्वीर शेयर की और सभी फैंस को दशहरे के त्योहार की शुभकामनाएं दीं|

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भगवान राम की एक तस्वीर शेयर करते हुए  लिखा है, ” आप सभी को दशहरे की बधाई|”

अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में चल रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट कर फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं|

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर फैंस को दशहरा विश करते हुए लिखा, दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई कभी भी सच्चाई के प्रकाश को बुझा नहीं सकती| शुभ दशहरा|

जानें-मानें एक्टर अनुपम खेर ने भी अपने फैंस को दशहरा विश करते हुए लिखा, आप सभी को शुभ दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं|

अक्षय कुमार ने भी फैंस को दशहरे की शुभकामनाएं दी| उन्होंने लिखा, आपको और आपके परिवार को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं| ये त्योहार सभी के लिए खुशियां लाएं| हैप्पी दशहरा|

About Post Author