KNEWS DESK – एक्ट्रेस दिव्या खोसला इन दिनों अपने वेकेशन मोड को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह समंदर के बीच रिलैक्स करती नजर आ रही हैं। दिव्या की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

दिव्या खोसला को तस्वीरों में एक यॉट पर बैठकर सनबाथ लेते देखा जा सकता है। समंदर के खूबसूरत नजारे के बीच एक्ट्रेस बेहद खुश और रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “विटामिन डी” और साथ में सन इमोजी भी लगाई।

एथलीजर लुक में दिखा फिटनेस गोल
इन तस्वीरों में दिव्या खोसला जिम वियर में नजर आ रही हैं। नियॉन यलो और ब्लैक एथलीजर आउटफिट में उनका फिट और टोन्ड फिगर साफ दिखाई दे रहा है। सनग्लासेस, हाई बन हेयरस्टाइल और नेचुरल लुक में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
दिव्या का सन किस्ड ग्लो और मिनिमल मेकअप उनके लुक को और भी खास बना रहा है। फैंस को उनका यह सिंपल लेकिन ग्लैमरस अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

फैंस ने की जमकर तारीफ
दिव्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस ने उनकी खूबसूरती की तारीफ शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “किलर ब्यूटी, क्यूट स्माइल, क्या कॉम्बिनेशन है।” वहीं, कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर एक्ट्रेस की तारीफ की।
हर लुक में छा जाती हैं दिव्या
दिव्या खोसला अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वह एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक हर लुक में फैंस का ध्यान खींच लेती हैं। हाल ही में फिल्म ‘एक चतुर नार’ के लिए उन्हें ‘वुमन परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड भी मिला था, जहां उनका ग्लैमरस अंदाज काफी चर्चा में रहा था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्या लगातार फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स के जरिए दर्शकों के बीच अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं। उनकी लेटेस्ट वेकेशन तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।