‘ढिंढोरा 2’ को मिला नेटफ्लिक्स का साथ, भुवन बाम के शो में नए मेहमान की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

KNEWS DESK – मशहूर यूट्यूबर और कॉमेडियन भुवन बाम एक बार फिर अपने सुपरहिट कॉमेडी-ड्रामा शो ‘ढिंढोरा’ के नए सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ‘ढिंढोरा 2’ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है और इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उत्साह की लहर दौड़ गई है।

5 साल बाद लौट रहा है ‘ढिंढोरा 2’

भुवन बाम की फेमस वेब सीरीज ढिंढोरा 2 साल 2021 में पहली बार रिलीज हुई थी। पहले सीजन ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी और इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। लंबे समय से दर्शक इसके दूसरे सीजन की मांग कर रहे थे, जो अब जाकर पूरी होती नजर आ रही है।

भुवन बाम ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की पुष्टि की कि शो का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

नेटफ्लिक्स के साथ बड़ा अपग्रेड

इस बार ‘ढिंढोरा 2’ पहले से बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। पहला सीजन जहां भुवन बाम के यूट्यूब चैनल BB Ki Vines पर रिलीज हुआ था, वहीं अब दूसरा सीजन दुनिया की बड़ी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होगा।

https://www.instagram.com/p/DZzk-S7PinM/

नेटफ्लिक्स ने इस प्रोजेक्ट को अपने ‘Next on Netflix 2026 India’ स्लेट में शामिल किया है, जिससे साफ है कि इस बार शो का बजट, प्रोडक्शन वैल्यू और पहुंच पहले से काफी बड़ी होने वाली है।

नया ट्विस्ट और नए किरदार

भुवन बाम इस शो में एक बार फिर अपने कई यादगार किरदारों में नजर आएंगे। पहले सीजन में उन्होंने टीटू मामा, बंचो, बबलू जी जैसे कई लोकप्रिय किरदार निभाए थे। खास बात यह है कि इस बार कहानी में एक नया फोकस ‘टिटू मामा’ पर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा मेकर्स ने संकेत दिए हैं कि नए सीजन में कुछ नए किरदारों की भी एंट्री होगी, जो कहानी में नया ट्विस्ट और मनोरंजन जोड़ेंगे।

फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

हालांकि शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि भुवन बाम के साथ इस बार कौन-कौन नए चेहरे नजर आएंगे। इसी वजह से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और फैंस लगातार कास्ट को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

कुल मिलाकर ‘ढिंढोरा 2’ एक बार फिर भारतीय डिजिटल एंटरटेनमेंट में बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है और दर्शकों की उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी हैं।