हाथ में चोट लगने के बाद भी कान्स 2024 के लिए निकलीं ऐश्वर्या राय, मां को संभालती नजर आईं आराध्या बच्चन

KNEWS DESK- 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है| 14 मई से फ़्रांस में शुरू हुआ कान्स 2024, 25 मई को समाप्त होगा| इस बार भारत से कई एक्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के कान्स में हिस्सा लेने ख़बरें सामने आ रही हैं| वहीं फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय काफी सालों से अपना जादू दिखा रही हैं| इस साल भी एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर वॉक के लिए तैयार हैं| हाल ही में एक्ट्रेस कान्स 2024 का हिस्सा बनने के लिए रवाना हो चुकी हैं| इस दौरान उनके हाथ पर प्लास्टर भी चढ़ा है|

कान्स 2024 का हिस्सा बनने के लिए एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय फ़्रांस पहुंच चुकी हैं| बीती रात एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वे ब्लू कलर के लॉन्ग कोट और ब्लैक पैंट पहने नजर आईं, जिसमें वो बेहद ब्यूटीफुल लग रही थीं| इस दौरान आराध्या बच्चन भी नजर आईं| कूल लुक में आराध्या बेहद प्यारी लग रही थीं| वहीं एक्ट्रेस के सीधे हाथ में प्लास्टर चढ़ा नजर आया, जिसे देख फैन्स काफी परेशान हुए|

सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस के सीधे हाथ पर प्लास्टर चढ़ा नजर आ रहा है लेकिन अभी ये नहीं पता चला कि आखिर उनके हाथ में हुआ क्या है| वहीं इस दौरान आराध्या बच्चन मां ऐश्वर्या का हाथ थामे नजर आईं| मां बेटी की इस क्यूट केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा| जाते वक्त एक्ट्रेस ने सभी पैपराजी से बाय भी किया|

About Post Author