दीपिका पादुकोण ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, जानें क्या है डिलीवरी डेट

KNEWS DESK – बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर लम्बे समय से चर्चा हो रही थी, कि कपल माता-पिता बनने वाला है| वहीं अब इस पर दीपिका और रणवीर ने अपनी मुहर लगा दी है| साथ ही डिलीवरी डेट का भी खुलासा कर दिया है| इस गुड न्यूज़ को सुनने के बाद फैन्स ख़ुशी से झूम उठे हैं|

Deepika Padukone Announced Her Pregnancy Ranveer Singh Become Father In  September 2024 Good News! दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने खुद किया कन्फर्म,  बताया कब होगी डिलीवरी Bollywood News - Hindustan

दीपिका- रणवीर ने शेयर की गुड न्यूज़ 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लम्बे समय से मां बनने को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं| वहीं अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खुद इस पर मुहर लगा दी है| कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर गुड न्यूज़ की जानकारी दी है| जिसके बाद रणवीर और दीपिका के फैन्स ख़ुशी से झूम उठे हैं| कपल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है साथ ही में इस पोस्ट में दीपिका ने डिलीवरी डेट भी मेंशन की है| जिसका मतलब है कि सितम्बर में कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा| दीपिका और रणवीर जे पोस्ट पर लिखा है सितम्बर 2024 , साथ ही दीपिका ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किये हैं|

फैन्स के लेकर सेलेब्स ने दी बधाइयाँ 

दीपिका पादुकोण का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद फैन्स से लेकर सेलेब्स तक सभी दोनों को खूब बधाइयाँ दे रहे हैं| एक्ट्रेस निमृत ने कमेंट लिखा है, प्यार, प्यार, प्यार| बिपासा बासु ने भी कमेंट में लिखा बधाई हो जानेमन, लाइफ का बेस्ट फेज आने वाला है| वहीं फैन्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| और रणवीर-दीपिका को बधाई दे रहे हैं|

वर्कफ्रंट 

दीपिका पादुकोण के पास फिलहाल कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं| सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण कैमियो करने वाली हैं| वहीं, उनकी और प्रभास की फिल्म कल्कि एडी 2898, और फिल्म इंटर्न पर भी दीपिका का काम जारी है|

About Post Author