Christmas Celebration: विक्की कौशल ने दोस्तों साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस, अंगद बेदी और भाई सनी के साथ एक्टर ने किया भांगड़ा

KNEWS DESK –  बॉलीवुड सेलेब्स क्रिसमस को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं| क्रिसमस फीवर सेलेब्स के सिर चढ़कर बोलता है| विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी क्रिसमस दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हैं| कैटरीना और विक्की ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई है| जिसके बाद से इस क्यूट कपल को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं| विक्की किसी भी सेलिब्रेशन में अपना पंजाबी तड़का लगाने से पीछे नहीं हटते हैं| क्रिसमस पर भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है| विक्की ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं|

विक्की ने क्रिसमस सेलिब्रेशन का वीडियो किया शेयर

विक्की ने सोशल मीडिया पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है| वीडियो में विक्की के साथ उनके भाई सनी कौशल और अंगद बेदी भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं|

सनी और अंगद ने दिया साथ

वीडियो में पहले विक्की पंजाबी डांस करना शुरू करते हैं और उसके बाद सनी और अंगद उनका साथ देते हैं| विक्की ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरी तेरी साड्ढी सारेयां दी क्रिसमस| वीडियो में क्रिसमस ट्री डेकोरेट किया हुआ नजर आ रहा है| साथ ही कई गिफ्ट बॉक्स भी रखे हुए हैं|

विक्की ने कैटरीना साथ शेयर किया रोमांटिक फोटो 

विक्की हर साल क्रिसमस पर कैटरीना के साथ फोटो शेयर करते हैं| इस बार भी उन्होंने रोमांटिक फोटो शेयर की है| फोटो में विक्की कैटरीना को किस करते नजर आ रहे हैं| उन्होंने सांता वाली कैप पहनी हुई है| विक्की ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘क्रिसमस तब होता है जब आप यहां होते हो|’ विक्की के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं|

वर्कफ्रंट

विक्की कौशल की बैक टू बैक दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं| जिसमें से एक डंकी और दूसरी सैम बहादुर है| दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन की हैं और दोनों में ही विक्की की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है|

यह भी पढ़ें – क्रिसमस सेलिब्रेशन रणबीर कपूर को पड़ा भारी, एक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत, जानें मामला

About Post Author