विवाद के बीच मालदीव में बर्थडे सेलिब्रेट करना बिपाशा बसु को पड़ा भारी, यूजर्स बोले- ‘आप तो देशद्रोही निकलीं…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में अपना 45वां जन्मदिन मनाया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं| इस मौके पर एक्ट्रेस के फैंस ने उन्हें विश किया है| इसी बीच बिपाशा बसु अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं|

दरअसल, बिपाशा बसु ने मालदीव के विवाद के बीच वहां अपना जन्मदिन मनाया था| इसी वजह से बिपाशा बसु को लोगों ने जमकर ट्रोल किया है| यही नहीं लोगों ने तो उन्हें देशद्रोही तक कह दिया है| बिपाशा बसु ने सोचा नहीं होगा मालदीव में जन्मदिन मनाना उन्हें इतना भारी पड़ेगा| गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप के टूरिज्म की बात की तो मालदीव के मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं| इस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पीएम मोदी का सपोर्ट किया है|

Bipasha Basu shares a few adorable pictures from her birthday celebration in the Maldives | Hindi Movie News - Times of India

बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ मालदीव में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था| जहां से बिपाशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया| एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, मालदीव सरकार ने हमारी बेइज्जती की है और आप मालदीव में हैं| आप तो देशद्रोही निकलीं| दूसरे यूजर ने लिखा, बायकॉट मालदीव| एक अन्य यूजर ने लिखा- पूरी फिल्म इंडस्ट्री मालदीव को बायकॉट कर रही है लेकिन आप इसे प्रमोट कर रही हो| आपको शर्मा आनी चाहिए| किसी एक यूजर ने लिखा, ये पब्लिसिटी स्टंट है लाइमलाइट में रहने के लिए, इन लोगों को इतना तवज्जो मत दो|

About Post Author