सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों का CCTV फुटेज आया सामने, बाइक पर सवार थे हमलावर

KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है| आज एक्टर के घर के बाहर हवाई फायरिंग हुई है| सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 6 राउंड फायरिंग हुई है| वहीं अब सलमान खान के घर के बाहर का CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है|

सलमान खानच्या फॅन्सनी केले त्याचे दमदार स्वागत - Marathi News | Salman khan fans welcomes him by this dashing way | Latest filmy News at Lokmat.com

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग 

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अज्ञात लोगों ने 6 राउंड फायरिंग की| इस खबर के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में हडकंप मच गया है| इस घटना को सलमान खान के पुरानी धमकियों से जोड़ा जा रहा है| दो बाइक सवार लोगों ने सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 6 राउंड फायरिंग की| जिसमे से एक गोली एक्टर के घर की बालकनी वाली दीवार पर भी चलाई गई| बांद्रा पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है|

CCTV फुटेज हुआ वायरल 

सलमान खान एक घर का CCTV फुटेज सामने आया है|, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| वीडियो सलमान खान की बिल्डिंग के ठीक सामने का है| कुछ सेकेंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार लोगों ने अपना चेहरा छिपाया हुआ है साथ ही हेलमेट भी पहना हुआ है| जिस वजह से दोनों की पहचान कर पाना मुश्किल है|

Whatsapp Image 2024 04 14 At 12.47.12 Pm

सलमान खान की बधाई गयी सुरक्षा 

इस घटना के बाद से सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है| हालांकि सलमान खान को पहले से ही सुरक्षा दी गयी है| सलमान जहां भी जाते हैं सुरक्षा के घेरे में जाते हैं| ये फायरिंग उसी जगह हुई जहां ईद के खास मौके पर सलमान खान घर से बाहर निकले थे और फैन्स को अपना दीदार कराया था|

सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी दी थी| जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी| लंबे वक्त से सलमान लॉरेंस के निशाने पर हैं| एक्टर के फैन्स काफी चिंता में हैं|

यह भी पढ़ें –  बीजेपी के घोषणापत्र में युवाओं, किसानों या बिहार के लिए योजनाओं का कोई जिक्र नहीं, तेजस्वी यादव ने भाजपा के संकल्प पत्र पर उठाए सवाल

About Post Author