बॉलीवुड स्टार्स ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां की शुरू, श्वेता तिवारी से लेकर सुनील ग्रोवर तक ने दिखाई झलक

KNEWS DESK – क्रिसमस को लेकर स्टार्स में क्रेज देखने को मिल रहा है| स्टार्स ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं| टीवी स्टार्स भी तैयारियों में जुटे हैं| कोई क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कर रहा है तो कोई गिफ्ट्स को लेकर तैयारियों में लगे हैं| एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो क्रिसमस ट्री डेकोरेट करती दिख रही हैं| उनका बेटा रेयांश भी साथ में नजर आ रहा है|

श्वेता तिवारी ने बेटे संग शेयर की तस्वीरें 

श्वेता ने रेड और व्हाइट कलर का स्वेट पहना हुआ है| सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज वायरल हैं| फोटोज में मां और बेटे का बॉन्ड पसंद किया जा रहा है| फोटोज के कैप्शन में श्वेता ने लिखा- क्रिसमस शुरू…

 

सुनील ग्रोवर ने शेयर किया वीडियो 

वहीं सुनील ग्रोवर ने भी एक वीडियो शेयर किया है| इस वीडियो में वो क्रिसमस ट्री के नीचे खड़े दिख रहे हैं| वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- बहुत ठंड है| वीडियो में उनका अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है|विडियो

https://www.instagram.com/reel/C0yxTuErewr/

अर्जुन बिजलानी की पत्नी ने की खास तैयारियां 

एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी ने भी सोशल मीडिया पर क्रिसमस ट्री की झलक दिखाई| उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नेहा रेड और व्हाइट क्रिसमस थीम का तकिये का कवर बुनती दिख रही हैं| उन्होंने बहुत सुंदर तरीके से क्रिसमस ट्री भी सजाया| वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- क्रिसमस सीजन नहीं है ये एक खूबसूरत फीलिंग है|

https://www.instagram.com/p/C0zAApgPxc4/

उन्होंने एक और पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें वो क्रिसमस ट्री को गले लगाते हुए पोज दे रही हैं| उन्होंने पिंक और ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है|

इन स्टार्स ने भी की तैयारी 

बॉलीवुड स्टार्स प्रियंका चोपड़ा, समांथा रुथ प्रभु, परिणीति चोपड़ा ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियों की झलक दिखाई|

यह भी पढ़ें – कांग्रेस के 5 सांसदों के खिलाफ हुई कार्रवाई, लोकसभा से किया गया सस्पेंड

About Post Author