ऐसे कपड़ों में घर से निकले बॉबी देओल, वीडियो हुआ वायरल, यूजर ने किए अटपटे कमेंट्स

KNEWS DESK-  कई सारे अभिनेता ऐसे हैं जिनकी वाइफ को आपने कभी भी एक्टिंग करते हुए नहीं देखा लेकिन फिर भी वो एक खुबसूरत ऐक्ट्रेस को टक्कर देती हैं| इन्हीं में से एक बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल की पत्नी भी हैं| हालांकि तान्या देओल एक अभिनेत्री नहीं हैं लेकिन उनकी खूबसूरती किसी अभिनेत्री से कम भी नहीं है| तान्या अपनी खूबसूरती के जरिए हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती हैं|हाल ही में बॉबी देओल पत्नी तान्या देओल के साथ मुंबई की सड़को पर नजर आएं हैं| जहां तान्या देओल ने तो हमेशा की तरह सुर्खियां बटोरी लेकिन बॉबी देओल को ट्रोल का सामना करना पड़ा|

विरल भयानी जो कि एक फेमस फोटोग्राफर हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉबी और तान्या देओल का एक वीडियो शेयर किया है| जिसमें बॉबी देओल ने ब्लैक कलर का सेंडो और ओवर साइज रब जींस पहनी है और उनकी पत्नी तान्या ने क्रॉप टॉप के साथ जींस कैरी की है| अब बॉबी और तान्या देओल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|कई फैंस इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं, लेकिन कई यूजर्स ने ऊट-पटांग बात बोलकर उन्हें ट्रोल कर दिया है|

https://www.instagram.com/reel/CuCrjK4OFFw/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

एक्टर बॉबी देओल के कपड़ों और जींस को लेकर एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि क्या फायदा इतने पैसे कमाने का जींस भी फटी हुई है ऊपर से बनयान इसमें और मेरे रामपुर वाले फूफा जी में कोई फर्क नहीं है| दूसरे यूजर ने लिखा, पैंट पहनी ही क्यों हैं  उर्फी जावेद बन जाते और एक अन्य यूजर ने लिखा  कि अरे मेरे से पैंट ले लो | इसके अतिरिक्त और भी काफी सारे लोगों ने बॉबी और तान्या देओल के वीडियो पर कमेंट किया है|

About Post Author