बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया जेल, 10 साल की हो सकती है सजा

KNEWS DESK – मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| उनके खिलाफ आईपीसी, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है|

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav hold trophy photos viral

एल्विश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ओटीटी रियलिटी शो बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है| नोएडा पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया था| उनके खिलाफ सबूत मिलने के बाद पुलिस ने यूट्यूबर को गिरफ्तार कर सूरजपुर कोर्ट में पेश किया| इससे पहले जिला हॉस्पिटल में उनकी मेडिकल जांच भी कराई गयी| एल्विश यादव को 14 दिनों के लिए भेजा गया|  वहीं अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पुलिसवालों के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं|

नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है| इसकी विवेचना नोएडा सेक्टर 20 की पुलिस कर रही है| इसमें यूट्यूबर के खिलाफ आईपीसी की धारा 284, 289, 120बी और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 की धारा 9, 39, 48, 49, 50, 51 के तहत केस दर्ज हुआ है|

पुलिस हिरासत में एल्विश यादव हंसते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन यूट्यूबर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं| एल्विश के खिलाफ जिन धाराओं में केस दर्ज किया गया है| उनमें लम्बी सजा मिलती है| जिसका असर उनके करियर पर पड़ेगा|

यह भी पढ़ें – Holi 2024: रंगों के त्योहार होली को इन 4 तरीकों से बनाएं बेहद खास

About Post Author