Bigg Boss 17 : सलमान खान के शो में पति आदिल दुर्रानी संग वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी राखी सावंत? एक्ट्रेस ने बताया सच

KNEWS DESK – सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का 17वां सीजन भी खूब चर्चा में है| शो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं| मेकर्स भी शो में लगातार नए-नए ट्विस्ट ला रहे हैं जिनसे दर्शक भी फुल एंटरटेन हो रहे हैं| वहीं अब इस रियलिटी शो को और दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स शो से एक साथ कईं कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन के साथ ही कईं वाइल्ड कार्ड एंट्री करने की प्लानिंग  भी कर रहे हैं|

Entertainment : एक बार फिर बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी राखी  सांवत, पति आदिल दुर्रानी भी आएंगे नज़र? - Khabar Uttarakhand News

8 नए कंटेस्टेंट कर सकते हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 17 में कुल 8 नए कंटेस्टेंट वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री कर सकते हैं| वहीं वाइल्ड कार्ड एंट्रीज में एक नाम जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है वो है राखी सावंत| उनके साथ-साथ एक्ट्रेस के अलग रह रहे पति आदिल दुर्रानी के भी शो में आने के रुमर्स हैं| वहीं अब राखी सावंत ने बिग बॉस के सीजन 17 में एंट्री करने की खबर पर अपना रिएक्शन दिया है और सच बताया है|

 एंट्री के रुमर्स पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के हर सीजन में राखी सावंत अपने एंटरटेनमेंट का तड़का लगाती हैं| इसलिए इस सीजन में भी उनकी एंट्री का फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं| रूमर्स है कि बिग बॉस 17 में मेकर्स राखी सावंत के साथ उनके एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी को भी शो में बुला सकते हैं| दिलचस्प बात ये है कि आदिल और राखी ने पब्लिकली एक दूसरे पर तमाम आरोप लगाए हैं| वहीं अब राखी सावंत ने बिग बॉस के घर में एंट्री करने की खबरों पर रिएक्शन देते कहा है कि ये सभी दावे झूठे हैं|

रखी ने पोस्ट पर किया कमेंट 

राखी सावंत ने कहा कि वह इस समय दुबई में हैं| जिस पैपराजी ने राखी सावंत और आदिल के बिग बॉस में आने की खबरें पोस्ट की थी उसके कमेंट सेक्शन में राखी सावंत ने लिखा, “मैं दुबई में हूं| मेरे पास समय नहीं है, मैं बहुत बिजी हूं इसलिए यह सब फर्जी खबरें हैं| प्लीज मेरे नाम पर किसी को पब्लिसिटी न दें, शर्म आती है ऐसे लोगों पर|” इसके बाद राखी ने एक और कमेंट में लिखा,  “ गलत खबर, बिल्कुल गलत खबर है, आदिल मेरे नाम पर पब्लिसिटी ले रहा है| ये सभी गलत खबरें हैं|”

बिग बॉस मराठी में नजर आई थीं राखी सावंत

राखी को आखिरी बार टीवी रियलिटी शो बिग बॉस मराठी में देखा गया था| शो से जब राखी बाहर आई थीं तो उस दौरान उनकी मां का भी निधन हो गया था| इसी के बाद राखी और उनके पति आदिल दुर्रानी के बीच टेंशन भी शुरू हो गई थी| राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा और शादी के बाद धोखा देने का आरोप लगाया था| उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया| आदिल तब से पुलिस हिरासत में थे  और कुछ महीने पहले ही जेल से रिहा हुए थे|

About Post Author