Bigg Boss 17: शो में टॉर्चर टास्क के दौरान विक्की-मुनव्वर के बीच हुई भिडंत, हाथापाई तक पहुंचीं बात

KNEWS DESK – सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में बना हुआ है| शो में आये दिन कुछ न कुछ होता रहता है|बिग बॉस 17 का जल्द ही फिनाले होने वाला है| विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अरुण महाशेट्टी, अभिषेक कुमार, आयशा खान शो में बचे हैं| शो में नॉमिनेशन टास्क चल रहा है| अब शो का नया प्रोमो सामने आया है| इसमें दिखाया गया कि विक्की और मुनव्वर के बीच में जबरदस्त झगड़ा होता है और बात हाथापाई तक पहुंच जाती है|

Bigg Boss 17: सलमान खान ने मुनव्वर और विक्की को किया बेनकाब, सबके सामने कर दिया ये बड़ा खुलासा | bigg boss 17 salman khan reveal munawar faruqui vicky jain game weekend

बिग बॉस 17 का नया प्रोमो 

प्रोमो में दिखाया गया, ‘विक्की और आयशा बाल्टी और मग को छत के ऊपर डालते नजर आ रहे हैं| मुनव्वर उन्हें ये करते हुए देख लेता है| फिर मुनव्वर उन्हें निकालने की कोशिश करते दिखे| इस दौरान विक्की उन्हें उतारने की कोशिश कर रहे थे और मुनव्वर का बैलेंस बिगड़ता है और वो नीचे गिर जाते हैं| उन्हें कोई चोट नहीं लगती है| फिर मुनव्वर गुस्से में आ जाते हैं और विक्की पर अटैक करते हैं| दोनों में जबरदस्त झगड़ा होता है| झगड़े के दौरान वो हाथापाई पर आ जाते हैं| सभी लोग उन्हें बचान की कोशिश करते दिखते हैं| अंकिता कहती दिखती हैं गला छोड़ विक्की का|’

कलर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- बढ़ गया है गर्मी का माहौल,विक्की और मुनव्वर के बीच में|

टॉर्चर टास्क

शो में नॉमिनेशन के लिए टॉर्चर टास्क होता है| इस टास्क में एक बटन को दबा कर रखना है| और बाकी घरवालों को उन्हें उस जगह से हटाना है| टास्क दो हिस्सों में हुआ है| मन्नारा, अभिषेक, मुनव्वर टास्क परफॉर्म करती नजर आईं| बाकी घरवाले मिर्च पाउडर , पानी उनके चेहरे पर डालते दिखे|

इसके अलावा शो के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. इस दौरान विक्की सुशांत सिंह राजपूत को भी बीच में लेकर आए थे. विक्की ने अंकिता से कहा जब सुशांत वाला हुआ था तो मैं हर वक्त तेरे साथ था|

यह भी पढ़ें – अटल सेतु को न बनाएं ‘पिकनिक स्पॉट’, मुंबई पुलिस ने दी चेतावनी

About Post Author