अटल सेतु को न बनाएं ‘पिकनिक स्पॉट’, मुंबई पुलिस ने दी चेतावनी

KNEWS DESK- अटल सेतु ‘कोई पिकनिक स्पॉट’ नहीं है। अगर आप भी ऐसा करते हैं कि वहां पर गाड़ी रोककर अपनी तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है जी हां ये चेतावनी मुंबई पुलिस की तरफ से दी गई है। दरअसल, लोग सोशल मीडिया पर अटल सेतु की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। देखा गया कि लोग वहां पर अपनी गाड़ी रोक कर मानो ‘पिकनिक’ मना रहे हों। जिसके बाद पुलिस ने ये चेतावनी दी है।

मुंबई पुलिस द्वारा साझा किए गए तस्वीर में देखा जा सकता है कि लोग पुल पर गंदगी मचा रहे थे। सोशल मीडिया पर भी ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिसमें पुल पर गंदगी देखा गया। मुंबई पुलिस ने कहा कि अटल सेतु पर रुक कर तस्वीरें क्लिक करना “अवैध” है। साथ ही कहा कि अब अगर लोग यहां रुकते हैं और सेल्फी क्लिक करते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

मुंबई पुलिस ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि अटल सेतु वाकई देखने में आनंद देता है लेकिन इसपर रुकना और तस्वीरें क्लिक करना अवैध है। आप अगर यहां रुकते हैं तो आप पर एफआईआर हो सकती है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग कैसे अटल सेतु को ‘पिकनिक स्पॉट’ समझकर वहां रुक कर सेल्फी और तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।

अटल सेतु का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी को उद्घाटन किया था। इसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) भी कहा जाता है। यह पुल 21.8 किलोमीटर लंबा है। इसके उद्घाटन के बाद लोगों को देखा गया कि वे पुल पर अपने वाहन रोक कर एंजॉय कर रहे थे। सेल्फी क्लिक कर रहे थे और समुद्र के मनमोहक नजारे का मजा ले रहे थे। हालांकि, यह खतरनाक हो सकता था और इससे सड़क दुर्घटनाएं हो सकती थी।

ये भी पढ़ें-   अयोध्या में रामलीला पर परफॉर्म करेंगे राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह, बोले- ‘कलियुग में आ रहा सतयुग’

About Post Author