Bigg Boss 17: सनी लियोनी ने अंकिता लोखंडे का किया सपोर्ट, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘मैं तुम्हारे साथ खड़ी हूं…’

KNEWS DESK – सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 17 काफी चर्चा में बना हुआ है| शो में आए दिन कुछ ना कुछ होता रहता है| बिग बॉस का फिनाले अब कुछ दिन दूर है| इसी बीच हर कोई टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में लगा हुआ है| टीवी एक्ट्रेस अंकिता और उनके पति अक्सर चर्चा में बने रहते हैं अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में कई सेलेब्स आए हैं तो कई उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं| अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी पोस्ट शेयर कर अंकिता का सपोर्ट किया है|

Bigg Boss 17- अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में आई ये एक्स 'एडल्ड स्टार' Bigg  Boss 17- Sunny Leone came in support of Ankita Lokhande for BB Finale  -Hindi Filmibeat

सनी लियोनी ने किया अंकिता लोखंडे का सपोर्ट 

अंकिता के जीतने के लिए फैंस खूब वोट कर रहे हैं| कई सेलेब्स भी कह चुके हैं कि अंकिता को ही ये शो जीतना चाहिए| अब सनी लियोनी ने सपोर्ट किया है| अंकिता के सपोर्ट में सनी लियोनी ने पोस्ट शेयर किया है| उन्होंने लिखा- बिग बॉस 17 फिनाले के लिए ऑल द बेस्ट अंकिता लोखंडे| मैं तुम्हारे साथ खड़ी हूं लड़की| साथ में किस वाली इमोजी भी पोस्ट की|

फैंस ने सनी के पोस्ट पर किया रिएक्ट

सनी लियोनी के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं| एक फैन ने लिखा- हां, विनर अंकिता लोखंडे| वहीं दूसरे ने लिखा- थैंकयू डियर सनी लियोनी| हम उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं| हमे ज्वाइन करने के लिए शुक्रिया|

काम्या पंजाबी ने लगाई लताड़

जहां सनी लियोनी ने अंकिता लोखंडे को सपोर्ट किया है वहीं दूसरी तरफ टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने खरी-खोटी सुनाई है| काम्या ने सोशल मीडिया पर लिखा- बार बार एक ही बात नेशनल टीवी पर करोगे तो उस बात का बाहर मुद्दा बनेगा ही, घर की बातें घर जाकर करो| क्या अच्छा लगा क्या बुरा लगा, क्लैरिफिकेशन, एक्सप्लेनेशन, इनसिक्योरिटी यहां क्यों? अपने रिश्तों का यबं तमाशा ना बनाओ| बिग बॉस 17 के बाहर भी दुनिया है|

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हर एपिसोड में लड़ते हुए नजर आते हैं| दोनों को रोजाना लड़ता देख अब ऑडियन्स भी पक गई है| हर रोज किसी ना किसी मुद्दे पर लड़ने की वजह से उनका रिश्ता भी खराब हो रहा है| ये शो के बाहर हर किसी को नजर आ रहा है|

यह भी पढ़ें – ‘हमारी संप्रभुता का उल्लंघन हुआ, भुगतने होंगे गंभीर परिणाम’, ईरानी हमले को लेकर पाकिस्तान ने जताया विरोध

About Post Author