Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार को घर से बेघर करने पर अंकिता लोखंडे हुईं ट्रोल, सेलेब्स ने की कमबैक की डिमांड

KNEWS DESK – सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं| उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालविया और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल के साथ कई बार झगड़े हो चुके हैं| अभिषेक ने ईशा के साथ शो में एंट्री ली थी और ऐसा लग रहा था कि उनके बीच चीजें सुलझ जाएंगी| लेकिन समर्थ की एंट्री ने पूरा गेम बदल दिया|

BB 17: अभिषेक के गिड़गिड़ाने के बावजूद नहीं पिघला अंकिता लोखंडे का दिल, बिग  बॉस से कर दिया बाहर, गुस्से में लोग - Bigg Boss 17 Eviction Ankita Lokhande  eliminate ...

ईशा, समर्थ ने अभिषेक को किया पोक

शो में ईशा समर्थ को देखकर चौंक गईं और उन्हें अपना बॉयफ्रेंड मानने से इनकार कर दिया लेकिन बाद में मान गईं| उसके बाद दर्शकों ने देखा कि ईशा और अभिषेक ने शो में एक-दूसरे को लेकर कई बुरी बातें बोल दी| इस दौरान अभिषेक ने घर के कई सदस्यों से ईशा और समर्थ को लेकर मजाक किया और कुछ हफ्तों बाद उन्हें भी समर्थ और ईशा काफी उकसाने लगे|

लेकिन अब ईशा और समर्थ ने सारी हदें पार कर दी हैं|  ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल ने मिलकर अभिषेक कुमार को काफी हद तक पोक किया| इन तीनों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ भी जड़ दिया था|

अंकिता लोखंडे ने अभिषेक को किया घर से बेघर 

इसके बाद अंकिता लोखंडे को मिली पावर की वजह से अभिषेक कुमार घर से बेघर कर दिए गए हैं| अंकिता इस वक्त घर की कैप्टन हैं| ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें ये फैसला लेने को कहा कि अभिषेक घर में रह सकते हैं या नहीं| इसके बाद अंकिता ने अभिषेक को घर से बाहर कर दिया है| पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस के इस फैसले पर टीवी सेलेब्स के रिएक्शन सामने आए हैं|

सेलेब्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

रितेश देशमुख, प्रिंस नरूला, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी और अन्य कई हस्तियों ने ईशा और समर्थ के व्यवहार पर गुस्सा जाहिर किया है| टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने लिखा, ‘हम उसे वापस चाहते हैं, बाकी लोगों से बहुत अच्छा है.. दिल का भी और मनोरंजन का मियां भी!!’, वहीं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने टूटे हुए दिल के इमोजी पोस्ट किए| टीना दत्ता ने भी इस फैसले को गलत बताया|

यह भी पढ़ें – BIG BOSS 17: आयशा खान पर वार करना औरा को पड़ा भारी! अभिषेक के बाद अब हो सकते हैं बिग बॉस के घर से बेघर

About Post Author