‘धुरंधर’ के ‘शरारत’ गाने का भोजपुरी वर्जन इंटरनेट पर छाया, लोगों ने कहा – ये तो और भी मजेदार है

KNEWS DESK – बीते साल 2025 में रिलीज हुई आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने न सिर्फ कमाई के मामले में धमाल मचाया, बल्कि इसके गानों ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। खासकर फिल्म का आइटम नंबर ‘शरारत’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था और यह फ्रेंचाइज़ी का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना बन गया।

‘शरारत’ ने रचा रिकॉर्ड

फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘शरारत’ यूट्यूब पर अब तक 599 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने कई बड़े बॉलीवुड सॉन्ग्स को व्यूज के मामले में पीछे छोड़ दिया। रिलीज के बाद यह गाना लंबे समय तक ट्रेंडिंग में बना रहा।

भोजपुरी वर्जन ने बढ़ाया क्रेज

अब इस सुपरहिट गाने का एक भोजपुरी वर्जन भी सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर नई हलचल मचा दी है। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बॉलीवुड गानों को रीक्रिएट करने का ट्रेंड नया नहीं है, लेकिन ‘शरारत’ के इस वर्जन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

https://www.instagram.com/reels/DYFLe_3T4cC/

मृत्युंजय कुमार ने गाया नया अंदाज

इस भोजपुरी वर्जन को आर्टिस्ट मृत्युंजय कुमार ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने पूरे गाने को भोजपुरी स्टाइल में पेश किया है, जबकि इसकी मूल ट्यून को बरकरार रखा गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को महज दो दिनों में ही 8 लाख से ज्यादा व्यूज और 56 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर छाया गाना

भोजपुरी वर्जन को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह वर्जन ओरिजिनल से भी ज्यादा मनोरंजक लग रहा है।

एक यूजर ने लिखा, “बॉलीवुड से तो अच्छा ही लग रहा है सुनने में।” वहीं दूसरे ने कहा, “ये तो और भी मजेदार है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “वाह भाई मजा आ गया।” अब तक इस वीडियो पर 900 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *