KNEWS DESK – बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन की खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था वहीं आज पूनम ने एक वीडियो शेयर कर मौत की खबर को झूठा बताया है| वहीं पूनम से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने फेक न्यूज़ से पब्लिसिटी बटोरी है आज हम आपको कुछ ऐसी ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने झूठी खबरें फैला कर लाइमलाइट बटोरी है|
इस लिस्ट में अभी सबसे ज्यादा चर्चित नाम है पूनम पांडे हैं| पूनम ने बीते दिन अपने मरने की झूठी खबर फैलाई थी| आज उन्होंने सामने आकर इसके पीछे की वजह बताई है| कि वो सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाना चाहती थीं|

लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है| इससे पहले पूनम ने साल 2011 में पब्लिसिटी पाने के लिए बयान दिया था कि अगर टीम इंडिया वर्ल्डकप जीतती है तो वो अपने सारे कपड़े उतार देंगी|

आलिया भट्ट भी कुछ कम नहीं है| उन्होंने तो अर्जुन कपूर संग अपनी सगाई का ऐलान कर दिया था| लेकिन ये उनका उनकी फिल्म 2 स्टेट्स के प्रमोशन का एक तरीका था|

विद्या बालन जब अपनी फिल्म बॉबी जासूस की शूटिंग कर रही थीं तब वो एक रेलवे स्टेशन पर भिखारी बन कर बैठ गई थीं| उस दौरान उन्हें शख्स ने कुछ पैसे देकर काम ढूंढने की सलाह दी थी|

राज ने अपने ट्वीट में कहा था कि वो अब उनसे अलग हो गए हैं| इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि क्या शिल्पा और राज का तलाक हो गया है| लेकिन बाद में राज ने खुलासा करते हुए बताया था वो अपने फेस मास्क की बात कर रहे थे|
यह भी पढ़ें – ज्ञानवापी मामले पर असदुद्दीन ओवैसी ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मस्जिदों को आबाद करना हमारा फर्ज…’