Athiya Shetty Birthday: अथिया शेट्टी के बर्थडे पर पापा सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार, अनसीन फोटो शेयर कर लिखा- ‘मेरा बच्चा’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं| शादी के बाद अथिया अपना पहला  बर्थडे मना रही हैं|इसी वजह से ये बेहद खास होने वाला है| एक्ट्रेस के बर्थडे पर पापा सुनील शेट्टी ने उन्हें बड़े ही प्यारभरे अंदाज में बर्थडे विश किया है| साथ ही अनसीन फोटो शेयर कर ‘मेरा बच्चा’ लिखा|

अथिया शेट्टी के बर्थडे पर पापा सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार, बेटी के साथ  शेयर की प्यारी तस्वीर - suniel shetty wishes daughter athiya shetty on her  birthday with a cute pic

सुनील ने बेटी के बर्थडे पर लुटाया प्यार

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्रम पर अथिया की शादी की एक अनसीन फोटो शेयर की है| इस फोटो में अथिया के चेहरे पर हल्दी लगी हुई है और सुनील उन्हें गाल पर किस कर प्यार करते नजर आ रहे हैं| इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा’| एक्ट्रेस ने इसी साल क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है|

बेटी अथिया ने भी किया रिएक्ट 

इस फोटो पर अथिया ने भी कमेंट कर अपने पापा पर प्यार लुटाया है| एक्ट्रेस ने कमेंट में लिखा-‘लव यू पापा’ अथिया शेट्टी ने इसी साल फरवरी में क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी की है| साथ ही कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर अथिया को जन्मदिन की बधाई दी है, जिसमें अर्चना पुरन सिंह, दर्शन कुमार और विंदू दारा सिंह का नाम शामिल है|

हाल ही में बाप-बेटी की जोड़ी को एक साथ देखा गया था| सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी ने एक साथ जियो वर्ल्ड सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी में रैंपवॉक किया था| इस दौरान बाप-बेटी की जोड़ी ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी|

वर्कफ्रंट 

सुनील शेट्टी हेरा फेरी 3 में नजर आ सकते हैं| वहीं,अथिया फिलहाल फिल्मों से दूर हैं| उन्हें आखिरीबार 2019 में आई फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में देखा गया था| इन दिनों अथिया पति केएल राहुल संग अपनी हैप्पी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रही हैं|

About Post Author