मणिपुर में औरतों के साथ हुई हिंसा पर आशुतोष राणा का फूटा गुस्सा.. बोले- ‘इतिहास साक्षी है स्त्री के चीरहरण की..

KNEWS DESK   मणिपुर में 3 मई से इम्फाल घाटी में केंद्रित मेजोरिटी मेइती और पहाड़ियों पर कब्जा करने वाले कुकी लोगों के बीच हिंसा हो रहा है . अब तक यहां  पर कई  लोगो की मृत्यु भी हो चुकी हैं|  हाल ही में  दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वीडियो ने लोगों को बहुत क्रोशित कर दिया है.. इस वीडियो को देख पूरा देश शर्मशार हो रहा  है. वहीं बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी घटना पर भड़कते हुए इसकी घोर निंदा की है.  अब आशुतोष राणा ने भी सोशल मीडिया  पर पोस्ट कर मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

 मणिपुर की घटना पर फूटा गुस्सा

मणिपुर की घटना पर अपना गुस्सा  जाहिर करते हुए  एक्टर आशुतोष राणा ने ट्वीटर पर एक लंबा  पोस्ट शेयर  किया है. उन्होंने लिखा, “ इतिहास साक्षी है जब भी किसी आतातायी ने स्त्री का हरण किया है या चीरहरण किया है उसकी क़ीमत संपूर्ण मनुष्य ज़ाति को चुकानी पड़ी है. जैसे सत्य, तप, पवित्रता और दान ‘धर्म’ के चार चरण होते हैं वैसे ही ‘लोकतंत्र’ के भी विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका व पत्रकारिता रूपी चार चरण होते हैं. लोकतंत्र के इन चारों स्तंभों को एक दूसरे के साथ लय से लय मिलाकर चलना होगा तभी वे लोक को अमानुषिक कृत्यों के प्रलय के ताप से मुक्त कर पाएंगे.

आशुतोष ने आगे लिखा, “ अब समय आ गया है जब सभी राजनीतिक दलों और राजनेताओं को, मीडिया हाउसेस व मीडिया कर्मियों को अपने मत-मतान्तरों, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपों को भूलकर राष्ट्र कल्याण, लोक कल्याण के लिए सामूहिक रूप से उद्यम करना होगा क्योंकि ये राष्ट्र सभी का है. सभी दल और दलपति देश और देशवासियों के रक्षण, पोषण, संवर्धन के लिए वचनबद्ध हैं. हमें स्मरण रखना चाहिए- स्त्री का शोषण, उसके ऊपर किया गया अत्याचार, उसका दमन, उसका अपमान.. आधी मानवता पर नहीं बल्कि पूरी मानवता पर एक कलंक की भांति है”

 

About Post Author