KNEWS DESK – बॉलीवुड के किंग Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan आमतौर पर अपने शांत और रिज़र्व अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आर्यन खान का एक बिल्कुल अलग और मस्तीभरा अंदाज़ देखने को मिल रहा है।
दरअसल, आर्यन खान अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने ‘जूता चुराई’ की रस्म में जमकर धमाल मचाया। वायरल वीडियो में वह दूल्हे के जूते लेकर भागते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ से लड़कों का एक ग्रुप उनसे जूते छीनने की कोशिश करता दिखता है। इस दौरान आर्यन न सिर्फ जूते बचाते हैं, बल्कि पूरी ताकत के साथ ‘मिशन जूता चुराई’ को सफल बनाने में जुटे रहते हैं।
वीडियो में कई मजेदार पल देखने को मिलते हैं, कभी आर्यन दौड़ते नजर आते हैं, तो कभी जमीन पर गिरते-गिरते बचते हैं। यहां तक कि खींचतान के बीच भी वह जूते नहीं छोड़ते और बार-बार अलग-अलग जगहों पर भागते दिखते हैं। इस पूरी मस्ती ने शादी के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
आर्यन खान का यह अंदाज़ उनके फैंस के लिए बिल्कुल नया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “इतना देसी अवतार पहले कभी नहीं देखा”, तो किसी ने मजाक में कहा, “ये जूता चुराई नहीं, पूरी रेसलिंग थी।”
गौरतलब है कि जहां Suhana Khan एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं, वहीं आर्यन खान ने फिलहाल कैमरे के पीछे काम करने का रास्ता चुना है। उनकी वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि फैंस अब भी उन्हें बड़े पर्दे पर बतौर एक्टर देखने का इंतजार कर रहे हैं।