आर्टिकल 370 की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, यामी गौतम की फिल्म ने 6 दिन में किया इतना कलेक्शन

KNEWS DESK – यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 में धारा 370 को हटाने से पहले और बाद के हालातों को दिखाया गया है| फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी| वहीं अब फिल्म की रफ़्तार धीमी होती नजर आ रही है| फिल्म ने रिलीज के 6 दिन मात्र इतना कलेक्शन किया है|

Fighter (2024) - News - IMDb

यामी गौतम की आर्टिकल 370

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 बीते दिन 23 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है|आर्टिकल 370 को फैन्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| वहीं फिल्म को खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया है|  यामी गौतम की आर्टिकल 370 विद्युत जामवाल की क्रैक के साथ रिलीज हुई थी| फिर भी यामी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई रखी और अच्छा कलेक्शन किया है| वहीं फिल्म ने छठे दिन सबसे कम बिज़नेस किया है| आपको फिल्म का कलेक्शन बताते हैं|

फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन 

आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है| फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.9 करोड़ का बिज़नेस किया था| दूसरे दिन फिल्म ने 7.4 करोड़ कमाए थे| वहीं फिल्म ने रिलीज के छठे दिन सबसे कम कलेक्शन किया है आर्टिकल 370 ने बुधवार को मात्र 2.94 करोड़ कमाए हैं| जिसके साथ अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 32.39 करोड़ हो गया है फिल्म 20 करोड़ के बजट पर बनाई गयी थी|

यह भी पढ़ें – इटावा: मुर्गों से लदी डीसीएम टायर फटने के चलते पलटी, ग्रामीणों ने लूटे जमकर मुर्गे

About Post Author