Arjun Rampal: बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने पर बोले अर्जुन रामपाल, ‘मेरी 10-15 फिल्में लंबे वक्त तक याद रखी जाएंगी’

knews desk – बॉलीवुड में अपनी दमदार पर्सनालिटी और अभिनय के दम पर खास पहचान बनाने वाले अर्जुन रामपाल ने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। अपने करियर में उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए, लेकिन कई मौकों पर उनके किरदार लीड एक्टर्स पर भी भारी पड़े। ‘रॉक ऑन!!’ में उनके अभिनय के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला। अब फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल के सफर को लेकर अभिनेता ने खुलकर बात की है।

अर्जुन रामपाल ने अपने करियर के दौरान अलग-अलग तरह के किरदारों और फिल्ममेकर्स के साथ काम किया है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उनके करियर की 10-15 फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें वह मानते हैं कि दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे। उन्होंने अलग-अलग फिल्ममेकर्स के साथ काम करने के अनुभव और उनके प्रोसेस में खुद को ढालने को लेकर भी बात की।

अर्जुन रामपाल ने क्या कहा?

अलग-अलग फिल्ममेकर्स के साथ काम करने को लेकर अर्जुन रामपाल ने कहा कि अलग-अलग फिल्ममेकर्स के साथ कोलैबोरेट करने से उन्हें अलग-अलग फिल्मों में ढलने में मदद मिलती है। उनके मुताबिक, एक अभिनेता को खुद को पूरी तरह खुला और बिंदास रखना चाहिए, ताकि फिल्ममेकर को उस पर भरोसा हो और उसे लगे कि यह व्यक्ति फिल्म के लिए परफेक्ट है।

अर्जुन ने कहा कि अभिनेता को फिल्ममेकर के प्रोसेस में खुद को सरेंडर कर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि आदित्य धर, हनी त्रेहान और अपर्णा सेन की फिल्मों में काम करते वक्त उन्होंने ऐसा ही किया।

25 साल के करियर को लेकर अभिनेता ने कहा कि इतने लंबे वक्त तक इस गेम में बने रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके करियर की 10-15 फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें दर्शक लंबे वक्त तक याद रखेंगे।

‘धुरंधर’ में अर्जुन रामपाल ने बटोरी तारीफ

साल 2025 और 2026 अर्जुन रामपाल के लिए काफी खास रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ‘निकिता रॉय’ में काम किया। इसके अलावा ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में उन्होंने आईएसआई एजेंट मेजर इकबाल का किरदार निभाया, जिसे काफी पसंद किया गया।

इसके बाद ‘सुतलज’ में भी उनके अभिनय की सराहना हुई, जबकि ‘ब्लाइंड गेम’ में सिकंदर के रोल में भी उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा। अब अर्जुन रामपाल आने वाले समय में ‘तीसरी मंजिल’ और ‘ऑपरेशन गंगा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *