नई दुल्हनिया के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रवाना हुए अरबाज खान, फेस छुपाती नजर आईं शूरा, यूजर ने किए मजेदार कमेंट्स

KNEWS DESK – सलमान खान के भाई अरबाज खान हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं| एक्टर ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से 24 दिसंबर को दूसरी शादी की है| शादी अरबाज की बहन अर्पिता के घर पर हुई है| शादी में फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे| शादी के बाद कपल को कई बार बाहर स्पॉट किया गया है लेकिन हर बार शूरा अपना चेहरा छुपाती नजर आती हैं| कभी वह अपने बालों से फेस को कवर कर लेती हैं तो कभी जल्दी से जाकर कार में बैठ जाती हैं| एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है| एयरपोर्ट पर भी शूरा अपना फेस छुपाती नजर आईं|

Arbaaz Khan and shura khan spotted at airport couple left Mumbai for  honeymoon vacation | Arbaaz-Shura: शादी के बाद पहली बार वेकेशन पर निकले अरबाज  खान, पैपराजी से चेहरा छिपाती दिखीं शूरा |

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए अरबाज-शूरा हुए रवाना 

अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रवाना हो गए हैं| ये कपल कहां गया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है| मगर दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया| हर बार की तरह इस बार भी शूरा ने कैप से अपना चेहरा ढक रखा था|

एक बार फिर फेस छुपाती नजर आईं शूरा 

अरबाज और शूरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| जिसमें दोनों हाथ पकड़कर आते नजर आ रहे हैं| शूरा ने अपना फेस नीचे किया हुआ है और कैप से ढक रखा है| फेस कवर होने की वजह से वह एयरपोर्ट पर एक बोर्ड से टकरा भी जाती हैं| लास्ट में वह अरबाज के साथ पोज देकर तुरंत अंदर चली जाती हैं|

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

अरबाज और शूरा के इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं| कुछ तो बाप-बेटी की जोड़ी बता रहे हैं| एक यूजर ने लिखा- अरे बोर्ड से टकरा गई दीदी| वहीं दूसरे ने लिखा- ऐसा लग रहा है किसी क्रिमिनल को पकड़ के ले जा रहे हो| वहीं एक ने लिखा- वैसे वो इतना मुंह छुपा कर क्यों चल रही है|

अरबाज ने ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम कैरी की थी| वहीं शूरा ने ग्रे कलर का को-अर्ड सेट पहना हुआ था| इसके साथ ब्लैक कैप लगाई हुई थी| उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर से कंप्लीट किया था|

यह भी पढ़ें – PM Modi Ayodhya Visit: PM मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी

About Post Author