अनुपम खेर ने खुद के लिए खरीदी कंघी, राजू के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

KNEWS DESK- मशहूर एक्टर अनुपम खेर अपने प्यार भरे स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं| एक्टर अपने दयालु स्वभाव के चलते लोगों का दिल जीत लेते हैं| वहीं हाल ही में अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो इस समय चर्चा में बना हुआ है|

अनुपम खेर द्वारा शेयर किये गए वीडियो में एक्टर अपनी कार में बैठे हैं और एक शख्स उनको कंघी बेचता नजर आ रहा है| फिर एक्टर उस शख्स से उसका नाम पूछते हैं| शख्स अपना नाम राजू बताता है| अनुपम कहते हैं कि राजू आप कंघी बेच रहे हो, मेरे को कंघी बेचना थोड़ा गलत हो जाएगा लेकिन आपने कहा कि आज आपका जन्मदिन है| फिर एक्टर उसको बर्थडे विश करते हैं| इसके बाद कहते हैं, कहां के रहने वाले हो, घरवाले कहां हैं आपके| यहां आप कंघी बेचते हो कोई खरीदता है|

वीडियो में आगे अनुपम खेर कहते हैं कि कितने की कंघी है, शख्स ने बोला- 20| एक्टर ने कहा, मुझे कंघी की जरुरत नहीं है| एक्टर उस शख्स को कुछ पैसे निकाल कर देते हैं| फिर शख्स उनके मना करने के बावजूद उन्हें कंघी दे देता है और कहता है कि आपके एक कंघी लेने से मेरा सारा कंघी बिक जाएगा| शख्स कहता है कि आप अनुपम खेर हो| एक्टर आखिरी में एक बार फिर शख्स को जन्मदिन की बधाई देते हैं|

अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है| लोग वीडियो देखकर एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं| अनुपम खेर की इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

About Post Author