Animal Trailer Out : रणवीर कपूर की एनिमल का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्टर का खूंखार लुक उड़ा देगा होश

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है| फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को ओर ज्यादा बढ़ाने के लिए आज  ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है| फिल्म का ट्रेलर काफी धांसू है और रणबीर कपूर का इंटेंस लुक बेहद इंप्रेसिव है| ट्रेलर को देखने के बाद मानना पड़ेगा कि रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ के लिए जी जान लगा दी है|

Animal trailer Ranbir Kapoor promises a raw tale of love and violence  Rashmika Mandanna Sandeep Reddy Vanga Bobby Deol Anil Kapoor - India Today

फिल्म का दमदार ट्रेलर 

एनिमल का ट्रेलर 3 मिनट से ज्यादा की ड्यूरेशन का है| फिल्म का ट्रेलर काफी इंप्रसिव है| इसमें रणबीर कपूर की अपने पिता अनिल कपूर के साथ बॉन्डिंग भी दिखाई गई है वहीं एक्टर का खूंखार लुक और भी ज्यादा रौंगटे खड़े कर देने वाला है| ट्रेलर में रणबीर कपूर के एक्शन सीक्वेंस की भी झलक मिलती है जिनसे रूह कांप जाती है| एनिमल का ट्रेलर रॉ और डार्क है, लेकिन ये कमर्शियल एलमेंट से भरपूर है, जो ऑडियंस को काफी प्रभावित करता है| ट्रेलर का पहला सीन ही काफी इंप्रेसिव है और हर गुजरते फ्रेम के साथ यह पकड़ मजबूत करता जाता है|

ट्रेलर में  बाप-बेटे (अनिल कपूर- रणबीर कपूर) के डायनेमिक को सबसे अजीब लेकिन दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है| ट्रेलर में रणबीर कपूर बचपन से लेकर जवानी और बुढापे तक के रोल में नजर आए हैं| अपने हर किरदार में वे काफी दमदार लगे हैं| वहीं ट्रेलर में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री की भी झलक मिली है| अनिल कपूर के लिए कुछ ज्यादा स्पेस नहीं रखा गया है  वहीं बॉबी देओल की एंट्री सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली है और वे अपने किरदार से काफी ध्यान खींचते हैं|  कहा जा सकता है कि इसमें बहुत सारे चौंकाने वाले पल हैं| ओवरऑल ट्रेलर काफी शानदार है और इसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि ये 1 दिसंबर को फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर सूनामी आने वाली है|

फिल्म को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट

‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खुलासा किया था कि  सीबीएफसी ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का रन टाइम भी रिवील किया था| ये फिल्म 3 घंटे 23 मिनट 21 सेकंड की है|

स्टार कास्ट

‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है| ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है|

About Post Author