Animal : बुर्ज खलीफा पर रिलीज हुआ रणबीर की फिल्म का टीजर, एक्टर ने खास पल को किया रिकॉर्ड

KNEWS DESK – रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का फैन्स लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं| फिल्म दिसम्बर में रिलीज होगी| फिल्म की रिलीज से पहले दुबई के बुर्ज खलीफा पर फिल्म का टीजर जारी किया गया| इस स्पेशल मोमेंट के लिए रणबीर और बॉबी भी दुबई पहुंचे थे|

Burj Khalifa पर दिखेगी Ranbir Kapoor की फिल्म 'एनिमल' की एक झलक, जानें क्या  है पूरा मामला - Special video of Ranbir Kapoor and Rashmika Mandanna's film  Animal will be seen on

फिल्म ‘एनिमल’

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल दिसम्बर में रिलीज होगी| फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर ने अहम रोल प्ले किया है| फिलहाल फिल्म की स्टार कास्ट  ‘एनिमल’ के प्रमोशन में बिजी हैं| इन सबके बीच दुबई के बुर्ज खलीफा पर फिल्म का टीजर जारी किया गया| इस स्पेशल मोमेंट के लिए रणबीर और बॉबी भी दुबई पहुंचे थे|

बुर्ज खलीफा पर ‘एनिमल’ का टीजर हुआ रिलीज 

‘एनिमल’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था और अब दुबई में बुर्ज खलीफा पर फिल्म का 60 सेकेंड का टीजर जारी किया गया है| इस स्पेशल मोमेंट के लिए रणबीर कपूर, बॉबी देओल और फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार भी दुबई पहुंचे थे| जब दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर ‘एनिमल’ का टीजर चलाया गया तो रणबीर और बॉबी हैरान होकर इसे देखते हुए नजर आए| इस दौरान रणबीर कपूर इस खास पल को अपने फोन के कैमरे में कैद करते हुए भी दिखे| फिलहाल इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

बॉबी देओल ने शेयर किया वीडियो 

बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एनिमल के टीजर रिलीज की वीडियो भी शेयर की है| वीडियो में रणबीर और बॉबी सहित भूषण कुमार और अन्य लोग रेलिंग पर झुके हुए बुर्ज खलीफा पर एनिमल का टीजर जारी होते हुए देखते नजर आ रहे हैं| इसके साथ ही बॉबी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एनिमल टीम के साथ फोटो भी शेयर की| तस्वीर में बॉबी देओल, रणबीर कपूर और भूषण कुमार टीम के अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं| इस दौरान बॉबी जहां व्हाइट शर्ट और ग्रे पैंट में डैशिंग लगें तो वहीं रणबीर कपूर ब्लैक जैकेट के साथ मैचिंग पैंट और ब्राउन शूज में काफी हैंडसम लग रहे थे|

रिलीज डेट 

कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल’ को डायरेक्ट किया है| फिल्म में रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं| यह फिल्म 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है|

About Post Author