Animal Review : रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लगा बड़ा झटका, फिल्म के क्लाइमेक्स सीन हुए लीक

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है| फिल्म में पहली बार इंडस्ट्री का चॉकलेटी बॉय एक खूंखार शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आया है| यही वजह है कि फिल्म इस वक्त सिनेमाघरों में बवाल काट रही है| वहीं फिल्म देखने पहुंचे कुछ लोगों ने इसके दमदार सीन्स की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है| जो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं|

Ranbir reduces his Rs 70 crore fee for 'Animal', to have share in profits:  Report - India Today

 

लीक हुए एनिमल के सीन्स

रणबीर कपूर के ये सीन्स सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही, #AnimalMovie ट्रैंड करने लगा| यूजर्स इन एक्शन से भरपूर सीन्स को देखकर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं| वायरल हो रहे फिल्म के इन सीन्स में रणबीर कपूर का बाइक पर बैठे लंबे बालों में धांसू लुक नजर आया है| जिसपर फैंस तालियां बजाकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए दिखे|

रणबीर कपूर का शानदार अवतार 

दूसरे सीन में रणबीर कपूर स्कूल में गन लिए हुए दिखाई दिए| इस सीन पर थिएटर्स में खूब शोर मचता हुआ सुनाई दिया| इन वीडियो को देखकर ये तो साफ कहा जा सकता है कि रणबीर के करियर के लिए ये फिल्म काफी अच्छी साबित होने वाली है| फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है| फिल्म का टाइम 3 घंटे 21 मिनट रखा गया है| कहा जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन ही सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है|

‘एनिमल’ में सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि बॉबी देओल के किरदार की भी काफी चर्चा हो रही है| फिल्म में दोनों का फाइट सीन भी फैंस को खूब भा रहा है| इसके अलावा अनिल कपूर और रश्मिका भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं|

About Post Author