Animal: बॉबी देओल ने ‘एनिमल’ की सक्सेस पर किया रिएक्ट, बोले-‘अभी भी सपने में जी रहा हूं…’

KNEWS DESK – रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| फैन्स ने फिल्म को खूब पसंद किया है| संदीप वांगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी एनिमल एक्शन से भरपूर है| इस फिल्म में सबसे ज्यादा किसी को पसंद किया जा रहा है तो वो हैं बॉबी देओल| बॉबी देओल का स्वैग, एक्शन हर किसी ने लोगों का दिल जीत लिया है| बॉबी की एंट्री का सॉन्ग तो वायरल ही हो गया है| अब फिल्म की सक्सेस पर बॉबी ने रिएक्ट किया है| बॉबी देओल ने पैपराजी से बातचीत की| जिसमें उन्होंने एनिमल की सक्सेस को लेकर लोगों का आभार व्यक्त किया| बॉबी ने बताया की वो बहुत खुश हैं और भगवान के शुक्रगुजार हैं|

एनिमल की सक्सेस पर बात करते रो पड़े बॉबी देओल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, फैंस बोले- आप इस एनिमल जैसी... - Bobby Deol cried while talking about success of the

बॉबी देओल ने सक्सेस पर किया रिएक्ट 

बॉबी ने सक्सेस पर रिएक्ट करते हुए कहा- अब क्या बोलू मैं| मैं अभी भी सपने में जी रहा हूं| ये बहुत खूबसूरत है| लोगों से मुझे ढेर सारा प्यार मिल रहा है| भगवान बहुत दयालु है| मैं हमेशा से कहता हूं मेहनत करो और अपना बेस्ट दो|

फैन ने गिफ्ट की चॉकलेट

बॉबी देओल को एनिमल के बाद फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है| हाल ही में एक फीमेल फैन ने बॉबी को चॉकलेट का बॉक्स दिया| वो बॉबी से मिलकर इतनी खुश हो गईं कि उन्होंने एक्टर के हाथ पर किस भी किया|

बॉबी के रिएक्शन वीडियो पर फैन्स ने जमकर किये कमेंट 

बॉबी के इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं| एक फैन ने लिखा- सनी देओल और बॉबी देओल दोनों ने ही 500 करोजड़ प्लस मूवी दी| वहीं दूसरे फैन ने लिखा- लॉर्ड बॉबी| फैंस वीडियो पर फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं|

स्टारकास्ट 

एनिमल में रणबीर और बॉबी के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं|

यह भी पढ़ें – ‘हम्प्टी शर्मा’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद अब ‘दुल्हनिया 3’ की तैयारियों में जुटे वरुण धवन, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग!

About Post Author