अनन्या पांडे, श्रद्धा कपूर और बोनी कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK –  सोमवार को अनन्या पांडे, श्रद्धा कपूर और बोनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। आपको एक्ट्रेसेस के लुक दिखाते हैं|

अनन्या पांडे ने ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहना था। उन्होंने अपने लुक को फ्लिप-फ्लॉप के साथ पूरा किया और अपने साथ एक टोट बैग कैरी किया। अनन्या को आखिरी बार ‘खो गए हम कहां’ में देखा गया था, जो अर्जुन वरैन सिंह द्वारा निर्देशित है।

 

श्रद्धा कपूर अपनी मां शिवांगी कोल्हापुरे के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं| उन्होंने ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम जींस के साथ ब्राउन कोट चुना। श्रद्धा को आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था। वह अगली बार राजकुमार राव के साथ “स्त्री 2” में नजर आएंगी।

एयरपोर्ट पर बोनी कपूर ने मैचिंग पैंट के साथ लाल टी-शर्ट चुनी। उन्होंने अपने लुक को शेड्स और रेड शूज से पूरा किया। बोनी कपूर आखिरी बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें – भारतीय संविधान विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या- राज्यपाल कलराज मिश्र

About Post Author