Amitabh Bachchan Birthday: कई सेलेब्स ने बिग बी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, पोस्ट शेयर कर लिखीं प्यारी बातें

KNEWS DESK- पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रहे अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं| अपनी एक्टिंग के चलते एक्टर ना केवल अपने देश में बल्कि पूरी दुनिया में काफी मशहूर हैं| जन्मदिन के चलते एक्टर के बंगले के बाहर उनके फैंस की भारी भीड़ उमड़ी| सभी ने बिग बी को बर्थडे विश किया| एक्टर ने सभी का अभिवादन किया| वहीं कई सेलेब्स ने भी एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं|

बिग बी के जन्मदिन पर मशहूर अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल पर पोस्ट कर लिखा- अमित जी जन्मदिन की शुभकामनाएं| आप दुनिया के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं| धन्यवाद महोदय! भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे! ॐ नमः शिवाय!

वहीं एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे अमिताभ बच्चन सर| आपकी विरासत और प्रोत्साहन के लिए हर दिन धन्यवाद| बहुत सारा प्यार और सम्मान|

मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा-  ‘एकमात्र शहंशाह अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।’

अजय देवगन ने अभिनेता को विश करते हुए लिखा, आपके साथ काम करना बहुत मजेदार होता है, जैसा कि फोटो में देखा जा सकता है| हैप्पी बर्थडे अमित जी! आपको ढेर सारा प्यार..आप स्वस्थ रहें और खुश रहें|

इसी तरह कई महान हस्तियों ने अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं| आपको बता दें, 11 अक्टूबर 1942 के दिन यूपी के इलाहाबाद जिले में अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ था| उन्होंने 1969 में इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की| शुरुआत में अपनी लंबाई और दुबलेपन को लेकर उन्होंने कई परेशानियों का सामना किया लेकिन फिर भी वो पीछे नहीं हटे और आज हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है|

About Post Author