गदर रिलीज के बाद अपने माता-पिता से भिड़ीं अमीषा पटेल, मां ने की चप्पलों से पिटाई

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इस समय फिल्म गदर 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं| फिल्म में सकीना उर्फ अमीषा का किरदार खूब पसंद किया जा रह है| एक्ट्रेस ने फिल्म गदर एक प्रेम कथा में भी अपने इस किरदार से काफी सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन फिल्म रिलीज के बाद उनकी निजी लाइफ काफी चर्चा में आ गई थी| दरअसल, अमीषा उन दिनों अपने माता-पिता से ही भीड गई थीं| आरोप था कि उनके माता पिता पैसा हड़प रहे हैं|

अपने माता पिता के साथ एक्ट्रेस के झगड़े ने काफी सुर्खियां बटोरीं| एक्ट्रेस का कहना था कि उनके पेरेंट्स ने उनकी मेहनत के 12 करोड़ उनकी मर्जी के बिना इस्तेमाल किए हैं| अमीषा पटेल ने माता पिता के खिलाफ 12 करोड़ों रुपए हड़प लेने का मामला भी दर्ज कराया था| यही नहीं, ये सिलसिला आगे और भी चला| जानकारी के अनुसार एकबार एक्ट्रेस की मां ने उन्हें चप्पल से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था| तब अमीषा के माता-पिता को ये बात बिलकुल नहीं पसंद थी कि अमीषा का अफेयर शादीशुदा विक्रम भट्ट के साथ चल रहा है|

इसके बाद तो झगड़ा काफी बढ़ गया| एक्ट्रेस अपने माता-पिता का घर छोड़कर मुंबई में अलग रहने लगीं| हालांकि फिर धीरे-धीरे पेरेंट्स से उनके आपसी सम्बन्ध ठीक होने लगे और वो वापस अपने घर लौट आईं|आपको बता दें कि अमीषा 47 साल की हैं लेकिन फिर भी उन्होंने अभी तक शादी नहीं की| फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ तो अमीषा पटेल का तगड़ा अफेयर रहा था| दोनों ने 5 साल एक दूसरे को डेट किया था लेकिन विक्रम पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए बात शादी तक नहीं पहुंच सकी|

About Post Author