यामी गौतम की आर्टिकल 370 का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में दिखीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर चर्चा में हैं | फिल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है| फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है| एक्ट्रेस 2 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर में एक्शन अवतार में नजर आईं हैं| फिल्म के ट्रेलर ने फैन्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है| यामी की फिल्म 23 फ़रवरी को रिलीज होगी|

Yami Gautam's political drama 'Article 370' to release on February 23 - The Hindu

यामी गौतम की आर्टिकल 370

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 का आज शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है| फिल्म में एक्ट्रेस भारत के लिए पाकिस्तान से लड़ती नजर आ रही हैं| ट्रेलर में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर हुई जंग को दिखाया गया है| साथ ही आर्टिकल 370 को हटाने तक की कहानी की झलक दिखाई गयी है|

फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस शानदार एक्शन अवतार में नजर आईं हैं| 2 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर में एक्ट्रेस भारत के लिए पाकिस्तान से लड़ती हैं| वीडियो में देखा जा सकता है कि धारा 370 को हटाने के लिए कितनी मेहनत और चुनौतियों का सामना करना पड़ा| साथ ही किस तरह से लोग आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं | आतंकी बुरहान से लेकर पुलवामा अटैक तक मुद्दों की याद दिला देगा ट्रेलर| ये फिल्म आपको एक बार फिर 14 फ़रवरी 2019 की याद दिला देगी|

फिल्म की रिलीज डेट 

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी को रिलीज होगी| फिल्म में एक्ट्रेस ने शानदार एक्टिंग की है| जिसकी खूब तारीफ हो रही है| डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले की फिल्म ने फैन्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है|फिल्म के ट्रेलर को जियो स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है| फिल्म में यामी गौतम के साथ प्रिया मणि भी अहम किरदार में नजर आयेंगी| आर्टिकल 370 में यामी इंडियन स्पाई ऑफिसर का रोल निभा रही हैं|

यह भी पढ़ें – पत्नी ने लाठी से वार कर पति को उतारा मौत के घाट, घर से 100 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ मिला शव।

About Post Author