अक्षय-टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का शानदार टीजर हुआ जारी, फिल्म की रिलीज डेट का भी किया ऐलान

KNEWS DESK – अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है| इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की दमदार जोड़ी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएगी| इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है और हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है| वहीं मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए मच अवेटेड फिल्म का धांसू टीज़र भी आज रिलीज़ कर दिया है|

Akshay Kumar, Tiger Shroff look intense in Bade Miyan Chote Miyan first poster - India Today

‘बड़े मियां छोटे मियां’ का एक्शन पैक्ड टीजर रिलीज

बुधवार को निर्माताओं और कलाकारों ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीज़र जारी कर दिया है, जो फुलऑन एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है| फिल्म के टीजर की शुरुआत विस्फोटों, हेलिकॉप्टर, मिसाइलों से होती है| इसके बाद फिल्म में विलेन बने साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज आती है जो कहते सुनाई देते हैं प्रलय आने वाला है| एक ऐसा प्रलय जो भूत, भविष्य और वर्तमान को बदल देगा| एक ऐसा प्रलय जो अच्छाई और बुराई की जंग को हमेशा के लिए खत्म कर देगा| हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा| मुझे कौन रोकेगा|

शानदार अवतार में नजर आए अक्षय-टाइगर

इसके बाद फिल्म के हीरो यानी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की धमाकेधार एंट्री होती है| फिल्म में दोनों ने आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले किया है| फिर टाइगर श्रॉफ की आवाज आती है दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम| इसके बाद अक्षय की बैकग्राउंड वॉइस आती है बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!|” इन डायलॉग्स के बाद अक्षय और टाइगर हाथों में गन लिए हुए एंट्री करते हैं| इसके बाद टीजर में कईं धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की भी झलक मिलती है| ओवरऑल ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीज़र काफी दमदार है|

टीजर जारी करते हुए अक्षय कुमार ने भी अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है, “दिल से सोल्जर, दिमाग से शैतान हैं हम, बचके रहना हम से, हिंदुस्तान हैं हम!.”

रिलीज डेट का किया ऐलान 

टीजर जारी करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है| ये फिल्म अप्रैल 2024 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी|

स्टार कास्ट 

फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में पृथ्वीराज सुकुमारन ने विलेन का किरदार निभाया है| फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, रोनित रॉय और मानुषी छिल्लर ने भी अहम रोल प्ले किया है|

यह भी पढ़ें – प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान, कहा- ‘फिर मुर्दे क्यों नहीं चल सकते…’

About Post Author