KNEWS DESK – हिंदी सिनेमा की मशहूर पार्श्व गायिका Alka Yagnik इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्हें 23 जून को देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इस दौरान उनका व्हीलचेयर का सहारा लेना और थोड़ी कमजोर हालत में नजर आना फैंस के बीच चिंता का कारण बन गया था।
इसी बीच अब अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर अपना हेल्थ अपडेट साझा करते हुए सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
अलका याग्निक ने क्या कहा?
अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने प्रशंसकों का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि समारोह के दिन कार्यक्रम लंबा था और इसके बाद उन्हें केवल थकान महसूस हुई थी, इसी वजह से उन्होंने बाहर निकलते समय व्हीलचेयर की सहायता ली थी। उन्होंने साफ किया कि उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है और वे पूरी तरह ठीक हैं।
उन्होंने कहा, “कृपया किसी भी तरह की चिंता न करें। मैं अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं और आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए आभारी हूं।”
SNHL बीमारी से जूझ रहीं हैं अलका
गौरतलब है कि अलका याग्निक ‘सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस’ (SNHL) नामक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। यह समस्या एक वायरल अटैक के बाद उत्पन्न हुई थी, जिसके कारण उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई।
https://www.instagram.com/p/DaAA_6KtkAG/?
इसी वजह से वह पिछले लगभग दो वर्षों से लाइमलाइट और काम से दूर हैं। हालांकि, अब उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबर से फैंस काफी राहत महसूस कर रहे हैं और उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं।
पद्म भूषण मिलने और स्वास्थ्य अपडेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होकर वापसी की कामना कर रहे हैं।